नए वित्तीय वर्ष का आगाज़ हो चुका है और ये समय है अपनी निवेश योजना को बनाने का ये रिव्यू करने का। योर मनी में हम चाहते है कि आप साल की शुरूआत में ही लक्ष्य तय करें, टैक्स सेविंग निवेश को लक्ष्यों के साथ बांधे, ताकि ना सिर्फ साल का अंत आप आराम से करें, बल्कि अपना फाइनेंशियल प्लानिंग में भी आप एक कदम आगे बढें। आपके लिए निवेश और प्लानिंग की सलाह लेकर हमसे बातचीत करने के लिए जुड़नेवाले हैं मॉर्निंगस्टार एडवाइजरी के डायरेक्टर धवल कपाड़िया।
