हाल के सालों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लाखों व्यक्तियों के लिए महत्वपूर्ण इनकम ऑप्शन के तौर पर उभरे हैं। टिकटॉक (TicTok), इंस्टाग्राम (Instagram) और यूट्यूब (Youtube) ग्लोबल टैलेंट को दिखाने और पैसा कमाने का बड़ा प्लेटफॉर्म बन गए हैं। भारत में फेमस YouTubers लगभग सेलिब्रिटी स्टेटस का फायदा उठाते हैं। उन्हें अक्सर रियलिटी शो में आमंत्रित किया जाता है। जो बात इन YouTubers को अलग बनाती है वह ये है कि उनकी अलग-अलग उम्र। यानी, बच्चे से लेकर बुजर्ग व्यक्ति भी इसके जरिये पैसा कमा सकते हैं। यहां आपको भी होमकुक निशा मधुलिका के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने यूट्यूब वीडियो के जरिये अपनी एक अलग जगह बनाई है। वह पैसे भी कमा रही है। एक हाउसवाइफ ने अपने खाना बनाने के हुनर के जरिये अपने लाखों फॉलोअर्स बना लिये हैं।
Youtube पर हैं 14 मिलियन फॉलोअर्स
निशा मधुलिका एक फेमस YouTuber हैं और उनके कुकरी चैनल के 14 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं। वह YouTube पर फेमस होने से पहले एक शिक्षिका के रूप में काम कर चुकी हैं। उन्हें इस प्लेटफॉर्म ने लोगों को अपनी कला और इनकम बनाने के लिए बड़ प्लेटफॉर्म और बड़ा स्पेक्ट्रम देता है। निशा मधुलिका ने 2007 में अपनी वेबसाइट शुरू की और बाद में 2011 में यूट्यूब पर कदम रखा। उन्होनें अपनी जगह देश भर के घरों में बनाई है। उनके चैनल पर 2,200 से अधिक खाना बनाने यानी डिशेज बनाने की वीडियों हैं।
पहले शुरू किया एक रेसिपी ब्लॉग
एक यूट्यूबर के रूप में अपने करियर से पहले निशा ने खुद को ऐसे बच्चों को पढ़ाने में समय बताया जिन्हें शिक्षा नहीं मिली। इसी दौरान उनकी नजर एक रेसिपी ब्लॉग पर पड़ी, जिससे खाना पकाने में उनकी रुचि जाग गई। इस नए जुनून से प्रेरित होकर उन्होंने शिक्षण से खाना पकाने की ओर कदम बढ़ाया और अपना ब्लॉग बनाया। यहीं से उनकी पाक कला यानी खाने की दुनिया की जर्नी शुरू हुई।
यूट्यूब पर निशा मधुलिका की सफलता ने न केवल उन्हें फेमस किया बल्कि पैसा कमाने में भी मदद की। डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी अनुमानित संपत्ति करीब 29 करोड़ रुपये है। निशा की कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणा का काम करती है जो बड़े सपने देखने की हिम्मत रखते हैं, यह दिखाते हुए कि कोई भी अपने जुनून को कड़ी मेहनत और नवीनता के माध्यम से एक बड़े डिजिटल कारोबार में बदल सकता है। खासकर ऐसे युग में जहां इंटरनेट लगातार नए आकार में ढल रहा है। उनका डिजिटल कारोबार फल-फूल रहा है। उनकी टीम में 5 लोग हैं। पहले उन्होंने ये काम अकेले शुरू किया था और अब उनके साथ एक छोटी टीम हैं।