Zerodha ने लॉन्च किए भारत के पहले टारेगट-डेट म्यूचुअल फंड्स, जानिए इनकी खास बातें

जीरोधा फंड हाउस ने कहा है कि अब टारगेट-डेट फंड्स की शुरुआत भारत में भी हो रही है। इन्हें लाइफ साइकिल फंड सीरीज में पेश किया जा रहा है। इनमें से एक स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 10 साल और दूसरे का 15 साल है। ये स्कीम कई तरह के एसेट्स में इनवेस्ट करती हैं

अपडेटेड Jun 20, 2026 पर 2:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
टैक्स के लिहाज से ये फंड्स इक्विटी फंड्स के दायरे में आएंगे। इनमें किसी तरह का लॉक-इन पीरियड नहीं होगा।

जीरोधा फंड हाउस ने म्यूचुअल फंड की एक नई कैटेगरी के तहत स्कीम लॉन्च की है। यह कैटेगरी लाइफ साइकिल फंड है। इसके साथ ही जीरोधा टारगेट-डेट मैच्योरिटी फंड ऑफर करने वाली भारत की पहली एसेट मैनेजमेंट कंपनी बन गई है। जीरोधा ने दो स्कीमें-जीरोधा लाइफ साइकिल फंड 2026 और जीरोधा लाइफ साइकिल फंड 2041 लॉन्च की हैं।

ये स्कीमें कई तरह के एसेट्स में इनवेस्ट करेंगी

इनमें से एक स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 10 साल और दूसरे का 15 साल है। ये स्कीम कई तरह के एसेट्स में इनवेस्ट करती हैं। इनमें शेयर, डेट, गोल्ड और सिल्वर शामिल हैं। फंड हाउस ने बताया है कि समय के साथ फंड का एसेट ऐलोकेशन अपने आप बदलता जाएगा। शुरुआती सालों में निवेश हाई-रिस्क पोर्टफोलियो में होगा। टारगेट ईयर करीब आने पर यह कंजरवेटिव ऐलोकेशन में शिफ्ट हो जाएगा।


दुनिया में टारगेट-डेट फंड्स का एयूएम 4 लाख करोड़ डॉलर

दोनों स्कीमें निफ्टी लॉर्जमिडकैप 250 इंडेक्स को ट्रैक करते हुए शेयरों में निवेश करेंगी। डेट में स्कीमों का निवेश अलग-अलग मैच्योरिटी वाले भारत सरकार की सिक्योरिटीज में होगा। ये स्कीमें कमोडिटीज और आर्बिट्राज स्ट्रेटेजीज में भी निवेश करेंगी। दुनियाभर में टारगेट-डेट फंड्स 4 लाख करोड़ डॉलर फंड को मैनेज करते हैं। इनका इस्तेमाल मुख्य रूप से रिटायरमेंट इनवेस्टमेंट व्हीकल्स के रूप में होता है।

धीरे-धीरे इंडस्ट्री का झुकाव लक्ष्य आधारित निवेश की तरफ हो रहा है

जीरोधा फंड हाउस ने कहा है कि अब टारगेट-डेट फंड्स की शुरुआत भारत में भी हो रही है। इन्हें लाइफ साइकिल फंड सीरीज में पेश किया जा रहा है। जीरोधा फंड हाउस के सीईओ विशाल जैन ने कहा, "म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री दुनियाभर में अभी प्रोडक्ट्स के लिहाज से आर्गेनाइज्ड रही है। हमारा मानना है कि अगले चरण के निवेश में यह लक्ष्य के हिसाब से आर्गेनाइज्ड होगी। "

यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission Big Update: सितंबर में केंद्र सरकार के एंप्लॉयीज को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

100 रुपये के मिनिमम निवेश से की जा सकती है शुरुआत

जीरोधा फंड हाउस में चीफ बिजनेस अफसर वैभव जैन ने कहा कि फंड्स को इनवेस्टमेंट की खास अवधि को ध्यान में रख डिजाइन किया जाएगा। टैक्स के लिहाज से ये फंड्स इक्विटी फंड्स के दायरे में आएंगे। इनमें किसी तरह का लॉक-इन पीरियड नहीं होगा। मिनिमम इनवेस्टमेंट अमाउंट 100 रुपये होगा। दोनों स्कीमों का एनएफओ 19 जून को ओपन हो गया है। इनमें 7 जुलाई तक निवेश किया जा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।