8th Pay Commission Big Update: सितंबर में केंद्र सरकार के एंप्लॉयीज को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

8th Pay Commission Big Update: केंद्र सरकार एक साल में दो बार डीए का ऐलान करती है। इस साल जनवरी में सरकार ने डीए 2 फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया था। इससे एंप्लॉयीज का डीए बढ़कर 60 फीसदी हो गया है। केंद्र सरकार के एंप्लॉयीज के डीए का कैलकुलेशन इंडस्ट्रियल वर्कर्स के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI-IW) के डेटा के आधार पर होता है

अपडेटेड Jun 20, 2026 पर 12:58 PM
8वें वेतन आयोग को ज्ञापन सौंपने की आखिरी तारीख 15 जून, 2026 थी।

8th Pay Commission Big Update: आठवें वेतन आयोग को बने करीब 8 महीने बीत गए हैं। आयोग के पास अपनी सिफारिशें सौंपने के लिए 10 महीने का समय बचा है। आयोग को केंद्र सरकार के एंप्लॉयीज की सैलरी, पेंशन और भत्तों में बदलाव का प्रस्ताव सौंपना है। इसका फायदा करीब 55 लाख एंप्लॉयीज और करीब 69 लाख पेंशनर्स को होगा। इस साल सितंबर में सरकार डीए यानी महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान कर सकती है।

डीए बढ़कर 60 फीसदी हो चुका है

केंद्र सरकार एक साल में दो बार डीए का ऐलान करती है। इस साल जनवरी में सरकार ने डीए 2 फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया था। इससे एंप्लॉयीज का डीए बढ़कर 60 फीसदी हो गया है। ऑल इंडिया एनपीएस एंप्लॉयीज फेडरेशन के प्रेसिडेंट मनजीत सिंह पटेल ने कहा़, "आम तौर पर डीए का ऐलान सितंबर में होता है। हालांकि, कई बार इसका ऐलान अक्तूबर में हुआ है।"


2-3 महीनों के डेटा पर होता है निर्धारण

उन्होंने कहा कि डीए के ऐलान में देरी की वजह डीए का निर्धारण है। इसके लिए सरकार को कम से कम 2 महीनों के डेटा की जरूरत पड़ती है। सिर्फ जुलाई के डेटा के आधार पर जुलाई से दिसंबर तक के डीए का ऐलान नहीं किया जा सकता। इसलिए सरकार दो से तीन महीनों के डेटा पर आधारित एवरेज चार्ट का इस्तेमाल करती है।

अप्रैल का AICPI-IW 0.8 प्वाइंट्स बढ़कर 149.9 पर

केंद्र सरकार के एंप्लॉयीज के डीए का कैलकुलेशन इंडस्ट्रियल वर्कर्स के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI-IW) के डेटा के आधार पर होता है। इसे लेबर ब्यूरो रिलीज करता है। अप्रैल 2026 के लिए अंतिम AICPI-IW 0.8 प्वाइंट्स बढ़कर 149.9 पर पहुंच गया। जुलाई 2026 का डीए का रेट ब्यूरो की तरफ से रिलीज होने वाले AICIP-IW के मई और जून के डेटा पर निर्भर करेगा।

एंप्लॉयीज अपनी मांगों के बारे में बता चुके हैं

8वें वेतन आयोग को ज्ञापन सौंपने की आखिरी तारीख 15 जून, 2026 थी। केंद्र सरकार के एंप्लॉयी यूनियंस और एसोसिएशंस अपने ज्ञापन आयोग को सौंप चुके हैं। इनमें सैलरीज, पेंशन और रिटायरमेंट बेनेफिट्स में रिवीजन के प्रस्ताव हैं। सबसे प्रमुख मांग हायर फिटमेंट फैक्टर से जुड़ी है। इसके अलावा एंप्लॉयीज मिनिमम बेसिक पे में भी बड़ा इजाफा चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: FD करने का प्लान बना रहे हैं? सीनियर सिटीजंस को ये बैंक दे रहे सबसे ज्यादा इंटरेस्ट

राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा कर रहा आयोग

सिंह ने कहा, "ज्ञापन सौंपने की 15 जून की तारीख बीत जाने के साथ ही वेतन आयोग ने एंप्लॉयीज से कंसल्टेशन का एक अहम चरण पूरा कर लिया है। अब आयोग एंप्लॉयीज, पेंशनर्स, न्यायिक अधिकारियों और दूसरे पक्षों से मिले सुझावों की बारीकी से अध्ययन करेगा।" इस बीच, 8वें वेतन आयोग ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अपने दौरा के बारे में बताया है। कुछ राज्यों का दौरा पूरा भी हो गया है। इस दौरे में वह एंप्लॉयीज के सुझावों को जानने की कोशिश करेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।