21 मई 2011

सीएनबीसी आवाज़



आसमान छूती महंगाई की लोगों पर दोगुनी मार पड़ रही है। पहला बढ़ते खर्चों की वजह बचत करना मुश्किल हो गया है। साथ ही, निवेश की गई पूंजी पर रिटर्न न के बराबर मिलता है।

जानकारों का कहना है कि सही विकल्प में निवेश करके रिटर्न कमाया जा सकता है। पैसों को सेविंग अकाउंट में नहीं रखिए। सेविंग अकाउंट पर मिलने वाला ब्याज महंगाई दर से काफी कम है। सेविंग अकाउंट से एफडी थोड़ा बेहतर विकल्प है।

नौकरीपेशा और रिटायर्ड लोगों के लिए म्यूचुअल फंड्स में निवेश करना सबसे सुरक्षित तरीका है। इक्विटी डाइवर्सिफाइड या डायरेक्ट इक्विटी फंड में निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा ब्लू चिप कंपनियों में भी पैसा लगाया जा सकता है।

सोने और चांदी की कीमतों में काफी तेजी आ चुकी है। मौजूदा स्तरों पर सोने-चांदी में निवेश करके भारी मुनाफा नहीं कमाया जा सकता है।

ब्याज दरें बढ़ने की वजह से लोगों को होम लोन पर या तो ज्यादा ईएमआई देनी पड़ी रही है या लोन की अवधि बढ़ गई है। ऐसे में, बेहतर होगा कि लोन का प्री-पेमेंट कर दें। साथ ही, दरें कम होने पर लोन को फिक्स्ड दरों में बदलना ठीक रहेगा।


वीडियो देखें