लै़डरअप वेल्थ मैनेजमेंट के एमडी राघवेंद्र नाथ बता रहें हैं कि कैसे करें एक सही फाइनेंशिय प्लानिंग ताकि भविष्य की वित्तीय जरूरतों की पूर्ति आसानी से की जा सके।
लै़डरअप वेल्थ मैनेजमेंट के एमडी राघवेंद्र नाथ बता रहें हैं कि कैसे करें एक सही फाइनेंशिय प्लानिंग ताकि भविष्य की वित्तीय जरूरतों की पूर्ति आसानी से की जा सके।
सवाल: मेरी और पति की मासिक आय करीब 1 लाख रुपये है। वहीं घर का मासिक खर्च 40,000-50,000 रुपये है। अगले 1 साल के भीतर करीब 38 लाख रुपये की कीमत का फ्लैट खरीदने की योजना बना हैं। वहीं बेटे की पढ़ाई के लिए भी बचत करना है। मौजूदा समय में बचत खाते में 8.2 लाख रुपये, जबकि पीपीएफ में 5 लाख रुपये हैं। इसके अलावा करीब 4-5 लाख के गहने हैं। साथ ही मेरा और पति का हेल्थ कवर भी है। कैसे करूं प्लानिंग ताकि अपने वित्तीय लक्ष्यों को हासिल कर सकूं?
उत्तर: घर खरीदने का लक्ष्य काफी सकारात्मक और बेहतर है, ऐसे में जितनी जल्दी मुमकिन हो घर खरीद लीजिए। अगले 1 साल में खरीदने की योजना है तो बचत खाते के पैसों को एफडी कर दें, ताकि उस रकम पर कुछ ब्याज मिल सके। वहीं 1 साल बाद बचत खाते या एफडी के पैसों को उपयोग घर की डाउन पेमेंट के लिए करें। वहीं बाकी की रकम यानि करीब 30 लराख रुपयों का लोन 25 साल के लिए लेना चाहिए। जिसकी ईएमआई करीब 30,000 रुपये के आसपास होगी। बच्चे के भविष्य की बात करें तो सबसे पहले अपने और पति के लिए करीब 1 करोड़ रुपये का लाइफ कवर लें, ताकि बच्चे का भविष्य सुरक्षित हो सके। इसके अलावा बचे हुई रकम है इस्तेमाल 70 फीसदी इक्विटी, जबकि 30 फीसदी डेट फंड में निवेश करके करें। जिससे भविष्य की वित्तीय जरूरतों की पूर्ति आसानी से हो सकेगी।
वीडियो देखें
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।