फाइनेंशियल प्लानिंग पर गौरव मशरुवाला की सलाह

आइए जानते है लोकप्रिय फाइनेंशियल प्लानर गौरव मशरुवाला से फाइनेंशियल प्लानिंग पर सही निवेश रणनीति -

अपडेटेड Apr 21, 2012 पर 2:54 PM

जीवन में फाइनेंशियल प्लानिंग काफी जरूरी है, क्योंकि सही प्लानिंग ही जीवन को सही दिशा देती है। फाइनेंशियल प्लानिंग लक्ष्यों पर जीत हासिल करने का सही माध्यम है। वहीं पर्याप्त नकदी पास होते हुए सही निवेश नीति ना अपनाने की वजह से भविष्य में कई बार पछताना भी पड़ जाता है। ऐसे में आय चाहे कम हो या ज्यादा लेकिन इसके खर्च और निवेश के लिए सही रणनीति बनाना बेहद जरूरी होता है। ताकि भविष्य की वित्तीय जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकें।

आइए जानते है लोकप्रिय फाइनेंशियल प्लानर गौरव मशरुवाला से फाइनेंशियल प्लानिंग पर सही निवेश रणनीति जिसके जरिए हम अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकें।

सवाल : मैं अपनी तनख्वाह में से हर महीने 7000 रुपये निवेश करना चाहता हूं। मेरे पास 2,92,000 रुपये का इंश्योरेंस है। मैं नोकरी करता हूं और मुझपर परिवार के चार सदस्य निर्भर है। मेरे लिए सही फाइनेंशियल प्लानिंग क्या होगी? 

गौरव मशरुवाला : पूरे फैमिली के लिए हेल्थ इंश्योरेंस प्लान लेना जरूरी चहिए। इसके अलावा आपके पास लाइफ इंश्योरेंस भी कम है। इसके लिए आपको करीब 10-15 लाख का टर्म प्लान लेना चाहिए। आप 7000 रुपये के तीन हिस्से करके उसमें से 1000 रुपये बैंक के रिकरिंग डिपॉजिट में डालते रहें। बाकी बचे हुए 6000 रुपये में से 4000 रुपये इक्विटी म्युचुअल फंड में डालें। बाकी 2000 रुपये गोल्ड फंड में डाले ताकि बेटी के शादी के समय आप इस्तेमाल कर सकें।          


वीडियो देखें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।