10 दिसंबर 2011
सीएनबीसी आवाज़
ऑप्टिमा मनी मैनेजर्स के सीईओ पंकज मठपाल बता रहे हैं कि कैसे करें फाइनेंशियल प्लानिंग ताकि भविष्य की वित्त जरूरतों को आसानी से पूरा किया जा सके।
सवाल: मेरी उम्र 29 साल है, सालाना आय 5 लाख रुपये है। 25 साल बाद रिटायरमेंट के लिए 30-40 लाख रुपये जुटाना चाहता हूं, किस तरह निवेश की रणनीति बनाऊं?
पंकज मठपाल: निवेश की रणनीति हमेशा आय के मुताबिक तय करना चाहिए। रिटायमेंट के लिए 25 साल बाद 30-40 लाख रुपये का लक्ष्य बेहद कम है। हमेशा लक्ष्य को महंगाई को जोड़ना चाहिए। महंगाई को देखते हुए 25 साल बाद रिटायरमेंट के लिए करीब 2 करोड़ रुपये की जरूरत पड़ सकती है। अपनी बचत को एसआईपी के जरिए इक्विटी और डाइवर्सिफाइड फंड में लगाएं। साथ पीपीएफ और आरडी भी निवेश के लिए बेहतर विकल्प रहेंगे।
सवाल: मेरी 14 साल की बेटी है और 8 साल का बेटा है। दोनों बच्चों के लिए 3-3 लाख रुपये निवेश करना चाहता हूं। एकमुश्त निवेश करूं या फिर एसआईपी के जरिए निवेश करना चाहिए?
पंकज मठपाल: अपने पोर्टफोलियो को डाइवर्सिफाइड बनाएं। बच्चों के लिए 3-3 लाख रुपये का निवेश एकमुश्त ना करें। एसआईपी के जरिए इक्विटी, डेट औक गोल्ड फंड में निवेश करना ज्यादा बेहतर रहेगा।
सवाल: मेरी सालाना आय 5.5 लाख रुपये है। मैंने खुद के लिए 10 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर लिया है। परिवार में पत्नी और दो बच्चें हैं। क्या 10 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर काफी है?
पंकज मठपाल: अपनी आय को देखते हुए कवर की सीमा तय करें। सालाना आय का 8-10 गुना इंश्योरेंस कवर लेना चाहिए। परिवार की जिम्मेदारियों को देखते हुए 10 लाख रुपये का कवर काफा कम है। वहीं 50 लाख रुपये तक का कवर लेना बेहतर रहेगा।
वीडियो देखें
