Get App

फ्री क्रेडिट कार्ड के झांसे में ना आएं

शुरुआत में चार्ज भले ही ना वसूलें लेकिन आखिरकार बैंक सारी रकम आपसे सूद के साथ वसूल कर लेगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 09, 2011 पर 3:08 PM
फ्री क्रेडिट कार्ड के झांसे में ना आएं

9 जुलाई 2011

सीएनबीसी आवाज़


अभय क्रेडिट काउंसलिंग के चीफ काउंसलर, वी एन कुलकर्णी के मुताबिक फ्री क्रेडिट कार्ड देने का लालच दिखाकर कई एजेंट जबर्दस्ती क्रेडिट कार्ड थमा देते हैं।


ग्राहक सोचता है कि उसे मुफ्त में क्रेडिट कार्ड की सुविधा मिल रही है तो इसका फायदा उठाने में हर्ज ही क्या है। लेकिन कोई भी बैंक मुफ्त में लाइफटाइम क्रेडिट कार्ड की सुविधा नहीं देता है। शुरुआत में कुछ समय के लिए चार्ज भले ही ना वसूलें जाएं लेकिन आखिरकार बैंक ये सारी रकम आपसे सूद के साथ वसूल कर ही लेगा।  


इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि अगर बैंक द्वारा फोन से या एजेंट द्वारा क्रेडिट कार्ड लेने पर मुफ्त में क्रेडिट सुविधाएं मिलने का भरोसा दिया जाता है तो इसका प्रमाण लिखित में लें।


लोन पर वी एन कुलकर्णी की सलाह


वी एन कुलकर्णी का कहना है कि होमलोन लेते समय एक बात का ख्याल रखें कि एक व्यक्ति एक घर के लिए एक ही होमलोन पर टैक्स छूट ले सकता है। पति-पत्नी दोनों होमलोन पर टैक्स छूट का फायदा उठाना चाहते हैं तो अगर पति के नाम पर एक मकान के लिए होमलोन रजिस्टर्ड है तो पत्नी दूसरे मकान के लिए होमलोन पर टैक्स छूट ले सकती है।


किसी भी लोन को खत्म करना चाहते हैं तो ख्याल रखें कि कर्ज के बकाए से कम राशि पर बैंक से सेटलमेंट किया है तो सिबिल में writtenoff स्टेट्स दिखाएगा। जिन ग्राहकों का सिबिल में writtenoff स्टेट्स होता है उन्हें आगे चलकर कर्ज, क्रेडिट कार्ड लेने में दिक्कत हो सकती है।


वीडियो देखें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें