11 जून 2011

सीएनबीसी आवाज़

 

पिछले दिनों ब्याज दरों में जो वृद्धि हुई है उससे जिन व्यक्तियों ने 3-4 वर्ष पूर्व होम लोन लिए थे उनके लोन की ब्याज दर 12-12.5 फीसदी तक पहुंच गई है। इन बढ़ी हुई ब्याज दरों ने आम आदमी का बजट ही बिगाड़ दिया है। ऐसे में लोन एवं ब्याज के भार को कम करना आवश्यक हो गया है। लोन का भार एकमुश्त राशि चुकाकर भी कम किया जा सकता है परंतु यदि आप एकमुश्त राशि भरने में सक्षम नहीं हैं तो आपके पास केवल एक ही विकल्प है कि आप अपने वर्तमान लोन को अन्य बैंक में शिफ्ट करें। लोन को शिफ्ट किए जाने पर आपका वर्तमान बैंक आपसे प्रिपेमेंट चार्जेस ले सकता है एवं नए बैंक को प्रोसेसिंग एवं स्टाम्प शुल्क अदा करने होंगे। अतः यदि आप अपने लोन को शिफ्ट करने के बारे में विचार कर रहे हैं तो सबसे पहले निम्न जानकारी जुटा लेनी चाहिए-

1.
ब्याज दर : वर्तमान बैंक में आपका लोन किस ब्याज दर पर चल रहा है एवं विभिन्न बैंक नए लोन किस ब्याज दर पर उपलब्ध करवा रही है।

2.
अवधि : यह भी जान लेना चाहिए कि आपके लोन की अवधि कितनी शेष रह गई है।

3.
प्रिपेमेंट पेनल्टी : सामान्यतः अधिकांश बैंक लोन शिफ्ट करने की दशा में दो फीसदी प्रिपेमेंट चार्जेस लगाती है अतः यह जानकारी हासिल कर लेना चाहिए कि लोन शिफ्ट करने पर कितनी पेनल्टी अदा करनी होगी।

4.
प्रोसेसिंग एवं अन्य शुल्क : नए बैंक में लोन शिफ्ट करने पर आपको प्रोसेसिंग शुल्क, स्टाम्प शुल्क आदि अदा करने होंगे। अतः जिस बैंक में आप लोन शिफ्ट करने की योजना बना रहे हैं, उस बैंक के प्रोसेसिंग, स्टाम्प एवं अन्य शुल्कों की जानकारी भी एकत्रित कर लें।

*
कॉस्ट बेनिफिट एनॉलिसीस करें : उपरोक्त सभी जानकारी एकत्रित कर यह देखा जाना चाहिए कि प्रिपेमेंट चार्जेस, प्रोसेसिंग एवं स्टाम्प शुल्क देने के बाद भी क्या ब्याज के भार में कमी की जा सकती है। निम्न केसों के माध्यम से हम समझ सकते हैं कि किस दशा में लोन शिफ्ट करना फायदेमंद हो सकता है।

अखिल (केस 1) एवं निखिल (केस 2) अपना वर्तमान लोन अन्य बैंक में शिफ्ट कराने की योजना बना रहे हैं एवं उन्हें लोन शिफ्ट कराने पर निम्न चार्जेस अदा करने होंगे :

प्रिपेमेंट चार्जेस (बकाया राशि पर) -2%

नए बैंक में ब्याज दर -10.25 %

नए बैंक के प्रोसेसिंग एवं अन्य शुल्क 1%

 

केस-1   

31-5-11 को अखिल के वर्तमान होम लोन का विवरण इस तरह हैं:

बकाया राशि

1896960

 

 

मासिक किस्‍त

21679

 

ब्‍याज दर (प्रति वर्ष)

12%

 

शेष अवधि (माह)

209

 

कॉस्‍ट बेनीफिट एनॉलिसिस

विवरण

समान मासिक किस्‍त

समान अवधि

लोन शिफ्ट करने पर बकाया राशि*

1953869

1953869

मासिक किस्‍त

21679

20084

ब्‍याज दर (प्रति वर्ष)

10.25%

10.25%

शेष अवधि(माह)

173

209

लोन शिफ्ट फायदेमंद: (हां/नहीं)

हां

 

*वर्तमान बकाया राशि में प्रिमेंट चार्जेस, प्रोसेसिंग, स्‍टाम्‍प एवं अन्‍य शुल्‍क 3% की दर से जोड़ने पर।

 

इस केस में समान किस्त रखी जाती है तो लोन की अवधि 36 माह कम हो जाएगी एवं यदि अवधि समान रखी जाती है तो मासिक किस्त का भार 1595 रु. से कम किया जा सकता है। अतः इस स्थिति में लोन शिफ्ट करना फायदेमंद रहेगा।

केस-2  

 31-5-11 को निखिल के वर्तमान होम लोन का विवरण इस तरह हैं:  

बकाया राशि

862784

मासिक किस्‍त

21679

ब्‍याज दर (प्रति वर्ष)

12%

शेष अवधि (माह)

51

कॉस्‍ट बेनीफिट एनॉलिसिस

विवरण

समान मासिक किस्‍त

समान अवधि

लोन शिफ्ट करने पर बकाया राशि*

888668

88668

मासिक किस्‍त

21679

21568

ब्‍याज दर (प्रति वर्ष)

10.25%

10.25%

शेष अवधि(माह)

51

51

लोन शिफ्ट फायदेमंद: (हां/नहीं)

नहीं

 

*वर्तमान बकाया राशि में प्रिमेंट चार्जेस, प्रोसेसिंग, स्‍टाम्‍प एवं अन्‍य शुल्‍क 3% की दर से जोड़ने पर।

 

इस केस में शेष अवधि कम होने की वजह से लोन शिफ्ट कराने में कोई लाभ नहीं हो रहा है, अतः इस स्थिति में लोन शिफ्ट नहीं किया जाना चाहिए।

अतः लोन शिफ्ट करने पर फायदा हो रहा है या नहीं, का निर्णय कॉस्ट बेनिफिट एनॉलिसिस करने के बाद ही किया जाना चाहिए। यदि आप स्वयं कॉस्ट बेनिफिट एनॉलिसिस करने में सक्षम नहीं हैं तो सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर (सीएफपी) की मदद भी ले सकते हैं।

 

यह लेख अरिहंत कैपिटल मार्केट के चीफ फाइनेंशियल प्लानर उमेश राठी ने लिखा है। umesh.rathi@arihantcapital.com पर उमेश राठी से संपर्क किया जा सकता है