2nd Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह के मंगलवार हनुमान जी को अत्यंत प्रिय हैं। माना जाता है कि इसी माह में अपने ईष्ट प्रभु श्रीराम से उनकी प्रथम भेंट हुई थी। इसलिए ये पूरा महीना उनको बेहद प्रिय है। यूं तो हनुमान जी की पूजा हर मंगलवार को करना फलदायी मानी जाती है। लेकिन ज्येष्ठ माह के मंगलवार को अलग ही महत्व है। तभी तो इसके मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है। इस दिन मंदिरों में सुबह से ही हनुमान भक्तों की धूम रहती है। भक्त वत्सल हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए उनके भक्त बहुत प्रयत्न करते हैं। माना जाता है कि हनुमान जी अपने भक्तों की हर कष्ट और संकट से रक्षा करते हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस दिन राशिनुसार हनुमान जी की पूजा करने से दोगुना फल की प्राप्ति होती है। आइए जानें आपकी राशिनुसार आज कैसे करनी चाहिए संकटमोचन की पूजा
जानें राशिनुसार पूजन विधि
मेष : लाल फूल और गुड़-चना चढ़ाएं, हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ : सफेद मिठाई और चमेली का तेल अर्पित करें, बजरंग बाण का पाठ करें।
मिथुन : हरी इलायची या हरे फल चढ़ाएं, सुंदरकांड का पाठ लाभकारी रहेगा।
सिंह : लाल वस्त्र और गुलाब के फूल अर्पित करें, राम नाम का जप करें।
कन्या : तुलसी पत्र और हरी मूंग चढ़ाएं, संकटमोचन स्तोत्र का पाठ करें।
तुला : सुगंधित फूल और खीर का भोग लगाएं, हनुमान अष्टक पढ़ें।
वृश्चिक : लाल चंदन और बूंदी का भोग चढ़ाएं, बजरंग बाण का पाठ करें।
धनु : केसर और बेसन के लड्डू चढ़ाएं, सुंदरकांड का पाठ करें।
मकर : तिल के लड्डू और सरसों का तेल अर्पित करें, हनुमान चालीसा पढ़ें।
कुंभ : नीले फूल और उड़द दाल चढ़ाएं, हनुमान जी के मंत्रों का जाप करें।
मीन : पीले फूल और केले का भोग लगाएं, राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें