3rd March 2026 Eclipse: आज सूर्य ग्रहण है या चंद्र ग्रहण? जानें क्यों 100 साल में एक बार होने वाले इस ग्रहण को मिस करने पर पछताएंगे आप?

Chandra Grahan 2026: आज लगने जा रहे साल के पहले चंद्र ग्रहण को 100 साल के सबसे दुर्लभ ग्रहण कहा जा रहा है। इस ग्रहण के बाद अब ऐसा नजरा 2028 से पहले देखने को नहीं मिलेगा। ये ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 3.20 बजे शुरू होगा और शाम 6.47 बजे समाप्त होगा

अपडेटेड Mar 03, 2026 पर 12:48 PM
Story continues below Advertisement
भारतीय समय के अनुसार ये ग्रहण दोपहर 3:20 बजे शुरू होगा और शाम 6:47 बजे खत्म होगा।

Chandra Grahan 2026: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण अब से कब कुछ ही देर में शुरू होगा। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत में भी दिखाई देगा। इस ग्रहण की खास बात ये है कि भारत में चंद्रमा का उदय ग्रहण काल में ही होगा। यानी ग्रहण दोपहर 3.20 बजे शुरू होगा, लेकिन भारत में चंद्रोदय शाम को लगभग 6 बजे के आसपास होगा, जिस समय चंद्रमा ग्रहण युक्त होगा। इस तरह भारत में इस ग्रहण को समापन से कुछ समय पहले बस कुछ मिनटों के लिए ही देखा जा सकेगा। हालांकि देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में चंद्र ग्रहण का पूर्णता वाला कुछ भाग दिखाई दे सकता है।

आज कौन सा ग्रहण है?

आज, चंद्र ग्रहण लगेगा और भारतीय समय के अनुसार ये ग्रहण दोपहर 3:20 बजे शुरू होगा और शाम 6:47 बजे खत्म होगा। ग्रहण देखने का सबसे अच्छा समय शाम 6:33 से 6:40 बजे के बीच होगा।

नासा के मुताबिक, चंद्र ग्रहण सिर्फ पूर्णिमा के दिन ही लगता है। इस दौरान सूरज और चांद के बीच से पृथ्वी गुजरती है, जिससे चांद की सतह पर उसकी छाया पड़ती है। वहीं, सूर्य ग्रहण में चांद, सूरज और पृथ्वी के बीच से गुजरता है, जिससे धरती पर सूरज की रोशनी पूरी तरह या थोड़ी रुक जाती है।

आज चंद्र ग्रहण कितने बजे लगेगा?

3 मार्च को, भारत में चांद शाम करीब 6:26 बजे निकलने की उम्मीद है।


चंद्र ग्रहण देश के कई हिस्सों में चांद निकलने के तुरंत बाद दिखाई देगा।

ग्रहण देखने का समय शाम 6:26 बजे शुरू होने की उम्मीद है।

यह घटना लगभग शाम 6:46 बजे तक लगभग 20 मिनट दिखाई दे सकती है।

100 साल तक अब नहीं दिखेगा ऐसा दुर्लभ नजारा

इस बार चंद्र ग्रहण भारत में देखा जाएगा। यह ग्रहण रंगों के त्योहार होली के दिन होगा। हिंदू कैलेंडर के फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग 100 बाद बन रहा है। इसके बाद ऐसा दुर्लभ संयोग 100 साल तक नहीं होगा।

चंद्र ग्रहण 2026: क्या करें

  • ग्रहण के दौरान ध्यान या मंत्र जाप करें।
  • प्रार्थना, नाम जप या आध्यात्मिक कामों में शामिल हों।
  • सकारात्मक सोच और शांति बनाए रखें।
  • ग्रहण के समय का इस्तेमाल खुद के बारे में सोचने के लिए करें।
  • बेहतर विजिबिलिटी के लिए पूर्वी क्षितिज की तरफ खुली जगह से ग्रहण देखें।
  • आप नंगी आखों से सुरक्षित रूप से चंद्र ग्रहण देख सकते हैं।
  • प्रेग्नेंट महिलाओं को ग्रहण के दौरान आराम करने और ग्रहण की छाया से दूर रहना चाहिए।
  • ग्रहण खत्म होने के बाद नहाएं और घर-मंदिर की साफ-सफाई करें।

ग्रहण में ये करने से बचें

  • ग्रहण के समय खाने या पीने से बचें।
  • सूतक काल के दौरान शुभ या पूजा-पाठ के काम न करें।
  • सूतक के समय बाल न कटवाएं, शेव न करें या नाखून न काटें।
  • ज्यादा बात करने, गपशप करने से बचें।
  • ग्रहण के दौरान टीवी देखने, फोन पर स्क्रॉल करने या लगातार न्यूज देखने से बचें।
  • ग्रहण के दौरान दिन में सोने से बचें।
  • नकारात्मक विचार या ज्यादा सोचने से बचें।
  • सूतक के दौरान मंदिरों में पूजा-पाठ आमतौर पर रोक दिए जाते हैं।

Chandra Grahan 2026: अब से कुछ ही देर में शुरू होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा ग्रहण का प्रभाव?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।