Chandra Grahan 2026: सूरज और चंद्रमा के बीच जब पृथ्वी आ जाती है, तब चंद्र ग्रहण लगता है। यह खगोलीय घटना निश्चित समय के अंतराल पर घटती रहती है लेकिन इसे दुनिया के सभी देशों के लोग एक साथ नहीं देख पाते हैं। हालांकि धरती से कई मील दूर आसमान में घटने वाली इस खागोलीय घटना को धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन को प्रभावित करता है। इस साल के पहले चंद्र ग्रहण का भी असर सभी राशियों के जीवन पर पडेगा। आइए जानें ये किस राशि के जीवन पर कैसा असर डालेगा?
मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए समय थोड़ा सतर्क रहने वाला रहेगा। आपको निवेश से लेकर यात्रा पर जाने तक विशेष सावधानियां रखनी होगी। किसी भी कार्य में जल्दबाजी करना आपके तनाव को बढ़ा सकता है।
वृषभ राशि : आपको धन लाभ और नए घर की प्राप्ति के योग बन सकते हैं, क्योंकि समय लाभदायक साबित हो सकता है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। विवाह का योग है और परिवार का सहयोग भी मिलेगा।
मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों को नई नौकरी की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। किसी पर अधिक भरोसा करना आपके दुखों को बढ़ा सकता है। व्यापार करने वालों के कार्यों का विस्तार संभव है।
कर्क राशि : कर्क राशि वालों को अलर्ट रहने की जरूरत रहेगी। खासकर धन से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। इस समय भूलकर भी आप भावनाओं में आकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें।
कन्या राशि : कन्या राशि के लिए समय खास रहेगा और मेहनत का मनचाहा फल प्राप्त होगा। करियर में तरक्की के योग बन सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं के चलते परेशान होना पड़ सकता है।
तुला राशि : तुला राशि वालों को सफलता मिलने के संकेत हैं। सेहत पहले से बेहतर होगी और लंबे समय से चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और स्वयं को भाग्यशाली महसूस करेंगे।
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। नियमित कार्यों पर ध्यान दें और विवादों से दूर रहें। धन लाभ हो सकता है पर लेनदेन सावधानी से करें।
धनु राशि : धनु राशि वालों के जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं। शुरुआत में थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है। कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने का समय होगा।
मकर राशि : मकर राशि वालों को लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार और नौकरी दोनों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। समय आपके लिए कई नई परेशानियां लेकर आ सकता है।
कुंभ राशि : कुंभ राशि वालों को भी लाभ के संकेत हैं। नए अवसर मिल सकते हैं और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। लेकिन लव पार्टनर के साथ गलतफहमियां पनप सकती हैं।
मीन राशि : मीन राशि वालों को सावधानी रखने की आवश्यकता है। सेहत और खर्चों पर विशेष ध्यान दें। अचानक से कुछ एक बड़े खर्च आपके सामने आएंगे।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें