5th Bada Mangal 2026: ज्‍येष्‍ठ का 5वां बड़ा मंगल आज, जानें बजरंगबली को प्रसन्‍न करने के अचूक उपाय, पूजा विध‍ि और मुहूर्त

5th Bada Mangal 2026: आज ज्‍येष्‍ठ माह का 5वां बड़ा मंगल है। आज के दिन हनुमान जी की पूजा बहुत शुभ मानी जाती है। आइए जानते हैं आज के दिन हनुमान जी की पूजा करने का शुभ मुहूर्त और विधि क्या रहेगी। साथ ही जानेंगे बजरंगबली को प्रसन्न करने के उपाय

अपडेटेड Jun 02, 2026 पर 10:28 AM
Story continues below Advertisement
बड़े मंगल के दिन बजरंगबली की पूजा करने पर जीवन के संकट दूर होते हैं।

5th Bada Mangal 2026: ह‍िंदू धर्म में ज्‍येष्‍ठ माह के मंगलवार का विशेष स्‍थान है। यह दिन राम भक्‍त हनुमान को समर्पित है। धार्मिक मान्‍यता‍ओं के अनुसार, ज्येष्‍ठ माह हनुमान जी को अति प्रिय है, क्‍योंकि इस माह में हनुमान जी के जीवन की कुछ बेहद महत्‍वपूर्ण घटनाएं हुई थीं। इस माह के मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहते हैं। मान्यता है कि बड़े मंगल के दिन श्रद्धा और विधि-विधान से बजरंगबली की पूजा करने पर जीवन के संकट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

इस साल ज्‍येष्‍ठ माह में अधिक मास लगा है, ज‍िससे इसकी अवधि बढ़ कर दो माह के बराबर हो गई है। अधिक माह लगने से इस माह में बड़े मंगल की संख्‍या 4 या 5 से बढ़ कर 8 हो गई है। शुद्ध ज्‍येष्‍ठ माह की शुरुआत 02 मई, 2026 से हुई थी। इस बीच 17 मई, 2026 से ज्‍येष्‍ठ अधिक मास शुरू हुआ, जो 15 जून, 2026 तक रहेगा। आज 2 जून 2026 को ज्येष्ठ माह का पांचवां बड़ा मंगल मनाया जा रहा है, जबकि ज्‍येष्‍ठ अधिक मास का ये तीसरा बड़ा मंगल है। ऐसे में आइए जानते हैं आज बजरंगबली की पूजा करने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, साथ ही पूजा विधि और उपाय भी जानेंगे।

बड़ा मंगल पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

आज ज्‍येष्‍ठ माह के 5वें बड़े मंगल के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:02 बजे से 4:43 बजे तक रहेगा। वहीं, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:52 बजे से 12:47 बजे तक रहेगा, जिसे पूजा और शुभ कार्यों के लिए श्रेष्ठ माना गया है। इसके अलावा विजय मुहूर्त दोपहर 2:38 बजे से 3:33 बजे तक और अमृत काल 2:55 बजे से 4:43 बजे तक रहेगा। श्रद्धालु अपनी सुविधा के अनुसार इन शुभ समयों में पूजा कर सकते हैं।

हनुमान जी के लिए पूजा विधि


  • बड़े मंगल के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ लाल या केसरिया रंग के वस्त्र धारण करें।
  • पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें और व्रत का संकल्प लें।
  • इसके बाद हनुमान जी के सामने दीपक जलाएं, चमेली का तेल और सिंदूर का चोला अर्पित करें।
  • भोग के रूप में बूंदी के लड्डू, गुड़-चना, केला, नारियल या पान चढ़ाया जा सकता है।
  • पूजा के बाद हनुमान चालीसा, सुंदरकांड या बजरंग बाण का पाठ करना शुभ माना जाता है।
  • अंत में आरती कर भगवान से सुख, शांति और समृद्धि की कामना करें।

बड़े मंगल के विशेष उपाय

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बड़े मंगल के दिन सच्चे मन से हनुमान जी की आराधना करने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और सुख-शांति का मार्ग प्रशस्त होता है।

  • चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर चोला चढ़ाने और लाल लंगोट अर्पित करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं।
  • पवन पुत्र को बूंदी या बेसन के लड्डुओं का भोग लगाने से भी विशेष फल मिलता है।
  • आज के दिन हनुमान जी की कृपा पाने के लिए 'ॐ हनुमते नमः' मंत्र का जाप करें।
  • इस दिन जरूरतमंद लोगों को जल का दान करना भी पुण्यदायी माना जाता है।
  • साथ ही भगवान राम के नाम का स्मरण और जाप करने से भी बजरंगबली की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

Bada Mangal 2026: ज्‍येष्‍ठ अधिक मास के तीसरे बड़े मंगल पर बजरंगबली को लगाएं इन चीजों का भोग, पूरी होगी हर मनोकामना

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।