Get App

Akshaya Navami 2025 Upay: 31 अक्टूबर को आंवला नवमी पर कर लें ये उपाय, धन-दौलत से भर जाएगा घर का कोना-कोना

Akshaya Navami 2025 Upay: कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन अक्षय नवमी या आंवला नवमी मनाई जाएगी। इस दिन लक्ष्मी नारायण के साथ आंवला के पेड़ की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस वृक्ष पर माता लक्ष्मी का वास होता है। इस दिन कुछ उपाय करने का फल कभी समाप्त नहीं होता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 27, 2025 पर 8:25 PM
Akshaya Navami 2025 Upay: 31 अक्टूबर को आंवला नवमी पर कर लें ये उपाय, धन-दौलत से भर जाएगा घर का कोना-कोना
अक्षय नवमी के दिन आंवले के पौधे का दान करना चाहिए।

Akshaya Navami 2025 Upay: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी या आंवला नवमी मनाई जाती है। इस साल ये पूजा 31 अक्टूबर के दिन की जाएगी। इस दिन पूजा और व्रत करने वाले भक्त आंवला के पेड़ की पूजा के साथ ही भगवान श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। माना जाता है कि आंवले के पेड़ पर माता लक्ष्मी का वास होता है। आंवला नवमी पर आंवले के पेड़ की पूजा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और जीवन सभी कष्टों से मुक्त हो जाता है। उज्जैन के आचार्य आंनद भारद्वाज के अनुसार, अगर आंवला नवमी के दिन कुछ विशेष उपाय करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं। ये उपाय दांपत्य जीवन में खुशहाली, वास्तुदोष शांति, पारिवारिक कलह शांति और आर्थिक तंगी से छुटकारा दिला सकते हैं। आए जानें अक्षय नवमी का शुभ मुहूर्त और कौन से हैं ये उपाय

31 अक्टूबर को होगी अक्षय नवमी

पंचांग के अनुसार, 30 अक्टूबर को सुबह 10:6 बजे कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि शुरू होकर 31 अक्टूबर को सुबह 10:03 बजे समाप्त होगी। इसके बाद कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि शुरू होगी। उदयातिथि के अनुसार 31 अक्टूबर को आंवला नवमी मनाई जाएगी।

आंवला नवमी पर जरूर करें यह उपाय

  • अक्षय नवमी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा करें। इसके बाद एक दिन पहले तोड़े हुए 4 अंवले एक पीले कपड़े में रख लें। फिर उस पोटली को तांबे या पीतल के बर्तन में रख कर अपने बेडरूम की अलमारी में रख लें। 5 नवमी तिथियों तक हर माह के शुक्ल पक्ष की नवमी को आंवले बदलें। इससे आपको लाभ दिखने लगेगा।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें