Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया की तिथि हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र मानी जाती है। यह दिन इतना पवित्र है कि इस दिन बिना शुभ मुहूर्त देखे कोई भी शुभ काम किया जा सकता है। इस तिथि पर पूरे दिन अबूझ मुहूर्त रहता है। यानी आप बिना सोचे-समझे नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। यही वजह है कि लोग इस दिन घर, जमीन, वाहन या सोना-चांदी आदि की खरीदारी करते हैं।
अक्षय तृतीया का पर्व हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन किया गया हर शुभ काम अक्षय फल देता है, यानी उसका लाभ कभी समाप्त नहीं होता है। इस दिन मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, जिससे घर में सुख-समृद्धि और धन की वृद्धि होती है। इस दिन बहुत से लोग नई गाड़ी भी खरीदते हैं। आप भी अगर इस साल अक्षय तृतीया पर नई गाड़ी लेने जा रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि आपकी राशि के अनुसार कौन से रंग का वाहन लेना चाहिए ?
सही रंग की गाड़ी से आती है सकारात्मक ऊर्जा
देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने लोकल 18 को बताया कि सही रंग का चुनाव व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाता है, तरक्की के रास्ते खोलता है और बाधाओं को कम करता है। इस दिन राशि के अनुसार रंग चुनकर वाहन खरीदा जाए, तो इसका प्रभाव और भी शुभ हो सकता है।
किस राशि वाले कौन से रंग का खरीदें वाहन
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें