Akshaya Tritiya 2026 Correct Date: जैसे-जैसे अक्षय तृतीया पास आ रही है, इसकी सही तारीख को लेकर लोगों में बहस बढ़ रही है। कुछ लोग इसे 19 और 20 अप्रैल दो दिन मनाने की बात कह रहे हैं, तो कुछ 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया बता रहे हैं। बता दें, अक्षय तृतीया हिंदू धर्म की अत्यंत पावप और प्रभावशाली तिथि मानी जाती है। यह पर्व हिंदू धर्म से जुड़ी कई पौराणिक घटनाओं से जुड़ा हुआ है। इसे हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल अक्षय तृतीया की तारीख को लेकर लोगों में जो भ्रम है, चलिए उसे पंचांग की मदद से दूर करते हैं। आइए जानें क्या है अक्षय तृतीया की सही तारीख? इस दिन सोने की खरीदारी का शुभ मुहूर्त क्या है?
19 अप्रैल और 20 अप्रैल, क्या दो दिन है अक्षय तृतीया?
इस साल वैशाख माह शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 19 अप्रैल को सुबह 10:49 बजे शुरू होकर 20 अप्रैल को सुबह 07:27 बजे समापत होगी। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, व्रत और पूजा-पाठ के लिए उदयातिथि को मान्यता दी जाती है। इस साल अक्षय तृतीया की तिथि 19 और 20 दो दिनों को स्पर्श कर रही है। यही इस त्योहार की सही तारीख को लेकर संशय की वजह है। हालांकि, 20 अप्रैल को वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि सुबह जल्दी समाप्त हो जाएगी। वहीं, 19 अप्रैल को तृतीया तिथि लंबे समय तक रहने की वजह से इस दिन ज्यादा शुभ मुहूर्त हैं। इसलिए 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाना उचित रहेगा।
शहर के हिसाब से अक्षय तृतीया मुहूर्त का समय
मुंबई 10:49 AM से 12:38 PM
कोलकाता 10:49 AM से 11:36 AM
चेन्नई 10:49 AM से 12:08 PM
बेंगलुरु 10:49 AM से 12:19 PM
अहमदाबाद 10:49 AM से 12:39 PM
अक्षय तृतीया 2026 सोना खरीदने का समय
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि यह हमेशा रहने वाले धन का प्रतीक है।
अक्षय तृतीया सोना खरीदने का शुभ समय : रविवार, 19 अप्रैल, 2026 को सुबह 10:49 बजे से 20 अप्रैल को प्रात:काल 05:51 बजे तक