Akshay Tritiya 2026: पुराने कर्ज को दूर कर देंगे ये 5 चमत्कारी उपाय, खुलेंगे खुशहाली और तरक्की के रास्ते

Akshay Tritiya 2026: वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। इस साल ये पर्व 19 अप्रैल को मनाया जाएगा। कर्ज बढ़ने से परेशान जातक इस दिन कुछ उपाय कर दें, तो उन्हें इससे मुक्ति मिल सकती है। आइए जानें इस दिन कर्ज मुक्ति के लिए कौन से उपाय करने चाहिए

अपडेटेड Apr 09, 2026 पर 7:00 AM
Story continues below Advertisement
अक्षय तृतीया का दिन कर्ज मुक्ति का उपाय करने के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है।

Akshay Tritiya 2026: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया की तिथि का बहुत महत्व है। ये तिथि इतनी पावन और प्रभावशाली है कि इस दिन कोई भी शुभ काम बिना कोई मुहूर्त देखे भी किया जा सकता है। इस दिन किए गए शुभ कार्यों का अक्षय फल मिलता है। यानी अक्षय तृतीया पर पूजा, दान और पुण्य करने का शुभ फल कभी समाप्त नहीं होता है। इस दिन धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कई प्रमुख घटनाएं इतिहास में हुई थीं, इसलिए ये दिन बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

अक्षय तृतीया का दिन कर्ज मुक्ति का उपाय करने के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया का दिन जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर देता है। इा दिन अगर कुछ आसान उपायों को श्रद्धा और विश्वास के साथ किया जाए, तो न केवल कर्ज से मुक्ति मिलती है, बल्कि आर्थिक उन्नति के रास्ते भी खुल सकते हैं। आइए जानें इन उपायों के बारे में

कब है अक्षय तृतीया?

पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 19 अप्रैल सुबह 10:49 बजे से शुरू होकर 20 अप्रैल सुबह 7:27 बजे तक रहेगी। ऐसे में 19 अप्रैल को यह पर्व मनाना श्रेष्ठ रहेगा।

कर्ज मुक्ति के 5 उपाय

तिजोरी में रखें दक्षिणावर्ती शंख : अक्षय तृतीया के दिन दक्षिणावर्ती शंख शुभ मुहूर्त में तिजोरी में स्थापित करें। मान्यता है कि यह उपाय धन संबंधी परेशानियों को दूर करता है और घर में लक्ष्मी का वास बनाए रखता है।


कुबेर के नाम का चौमुखा दीपक जलाएं : इस पावन दिन घर की उत्तर दिशा में कुबेर देव के नाम का चौमुखा दीपक जलाएं। इससे पुराने से पुराने कर्ज से मुक्ति मिलती है और धन के नए रास्ते खुलते हैं।

नमक खरीदें : नमक को नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। अक्षय तृतीया के दिन नमक खरीदने से दरिद्रता दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सुख-समृद्धि बनी रहती है।

जरूरतमंदों को दान करें : अक्षय तृतीया पर जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करने से भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन किए गए अच्छे कर्म अक्षय फल देते हैं।

ऋणमोचन स्तोत्र : अक्षय तृतीया के दिन ऋणमोचन मंगळ स्तोत्र का 108 बार पाठ करने और इसके साथ हवन कराने से धीरे-धीरे कर्ज खत्म होने लगता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Parshuram Jayanti 2026:वैशाख माह में ही मनाई जाती है परशुराम जयंति, जानें कब है इसकी तारीख और मुहूर्त

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।