Amarnath Yatra 2026: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को बताया कि दक्षिण कश्मीर स्थित श्री अमरनाथ गुफा मंदिर की तीर्थयात्रा तीन जुलाई से शुरू होकर 57 दिन बाद 28 अगस्त को समाप्प होगी। उपराज्यपाल ने जम्मू स्थित लोक भवन में पत्रकारों को बताया कि 13 से 70 वर्ष की आयु के श्रद्धालु यात्रा कर सकेंगे। इस पवित्र यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू होगा। यात्रा की तारीखों पर निर्णय मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) की बैठक में लिया गया। उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू किया जाएगा।
