श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाई जाने वाली नाग पंचमी हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। यह दिन भगवान शिव और नागों की पूजा के लिए समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव के गले में विराजमान वासुकी नाग के पूजन से इस दिन विशेष फल प्राप्त होता है। इसी कारण, इस दिन नाग देवता की पूजा करने से न केवल जीवन के संकटों से मुक्ति मिलती है, बल्कि कुंडली में मौजूद कालसर्प दोष भी शांत होता है।
