August 2026 Festival List: सावन की फुहारों के बीच अगस्त में हर दिन मनेगा महादेव का पर्व, जानें पूरे महीने के व्रत और त्योहारों की लिस्ट

August 2026 Festival List: जुलाई का महीना कल खत्म हो रहा है। इसके बाद शनिवार से अगस्त का महीना शुरू हो जाएगा। इस महीने में पांचवां हिंदू माह सावन भी रहेगा, जिसमें हर दिन महादेव के नाम एक पर्व मनाया जाएगा। इस माह के अंत में भाद्रपद भी लग रहा है। आइए जानें अगस्त के व्रत-त्योहार की लिस्ट

अपडेटेड Jul 30, 2026 पर 12:09 PM
इस बार सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त को पड़ रहा है।

August 2026 Festival List: अगस्त अंग्रेजी कैलेंडर का 8वीं महीना है। इस माह में पूरा देश मानसूनी बारिश लबालब होता है, चारों ओर हरियाली से आंखों को भी सूकून मिलता है। इसके बीच में महादेव के पंचाक्षरी मंत्री का जाप पूरे माहौल को आध्यात्मिक बना देता है। यानी इस महीने के साथ में हिंदी कैलेंडर का पांचवां महीना सावन भी आता है। अगस्त का अधिकांश हिस्सा सावन के महीने के नाम होगा, इसलिए इस माह में लगभग हर दिन देवाधिदेव महादेव के नाम एक पर्व मनाया जाएगा। अगस्त के अंत में हिंदी कैलेंडर का छठा महीना भाद्रपद भी लग जाएगा। इसलिए ये माह भाद्रपद माह के भी कुछ पर्व और व्रत मनाकर खत्म होगा। आइए जानें अगस्त के प्रमुख व्रत और त्योहार

अगस्त 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहार

  • 3 अगस्त 2026- सावन का पहला सोमवार
  • 9 अगस्त 2026- श्रावण कृष्ण कामिका एकादशी
  • 10 अगस्त 2026- सोम प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
  • 11 अगस्त 2026- सावन शिवरात्रि
  • 12 अगस्त 2026- श्रावण अमावस्या (हरियाली अमावस्या)
  • 15 अगस्त 2026- हरियाली तीज
  • 17 अगस्त 2026- नाग पंचमी
  • 17 अगस्त 2026- कल्कि जयंती
  • 20 अगस्त 2026- मासिक दुर्गाष्टमी व्रत
  • 23 अगस्त 2026- श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत
  • 25 अगस्त- प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)
  • 27 अगस्त 2026- हयग्रीव जयंती
  • 28 अगस्त 2026- श्रावण पूर्णिमा, गायत्री जयंती
  • 31 अगस्त 2026- कजरी तीज, श्रीगणेश चतुर्थी (बहुला चतुर्थी)

सावन सोमवार व्रत

भगवान शिव को समर्पित सावन के महीने में भक्त शिवजी की विधि-विधान से पूजा करते हैं और सावन में पड़ने वाले सोमवार का व्रत करते हैं। इस बार सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त को पड़ रहा है।


कामिका एकादशी 2026

श्रावण मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को कामिका एकादशी कहा जाता है। इस बार कामिका एकादशी 9 अगस्त, रविवार के दिन पड़ रही है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा और व्रत किया जाता है।

सावन शिवरात्रि 2026

सावन के महीने में शिवरात्रि का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इसी दिन कांवड़ यात्रा भी समाप्त हो जाती है। इस बार सावन शिवरात्रि 11 अगस्त, मंगलवार को पड़ रही है।

हरियाली अमावस्या 2026

सावन मास की अमावस्या तिथि को हरियाली अमावस्या कहा जाता है। इस बार हरियाली अमावस्या 12 अगस्त, बुधवार को पड़ रही है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने के बाद दान और पितृकर्म करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

हरियाली तीज 2026

हरियाली तीज का व्रत सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को किया जाता है, जो इस बार 15 अगस्त, शनिवार को पड़ रही है। यह व्रत महिलाएं अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्य के लिए करती हैं।

नाग पंचमी 2026

श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस बार 17 अगस्त, सोमवार के दिन नाग पंचमी है। इस दिन नाग देवता की पूजा का करने का विधान होता है।

श्रीकल्कि जयंती 2026

श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को कल्कि जयंती मनाई जाती है। विष्णुजी का दसवां अवतार श्रीकल्कि जी को माना जाता है। कल्कि पुराण के अनुसार कल्कि भगवान का प्राकट्य सावन मास के शुक्ल पक्ष की संध्या व्यापिनी तिथि में होगा।

श्रावण पुत्रदा एकादशी 2026

सावन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को श्रावण पुत्रदा एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत को अत्यंत शुभ फलदायी माना गया है। इस बार यह 24 अगस्त, सोमवार को पड़ रही है।

श्रावण पूर्णिमा 2026

श्रावण पूर्णिमा का हिंदू धर्म में बहुत खास महत्व बताया गया है। यह व्रत भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है। साथ ही, इस दिन भगवान शिव की पूजा करने का भी शुभ फलदायी माना गया है। बता दें कि इस बार श्रावण पूर्णिमा 28 अगस्त, शुक्रवार को पड़ रही है।

रक्षाबंधन 2026

श्रावणी पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन बहन अपने भाई को राखी बांधती हैं और भाई अपने बहन की रक्षा का वचन देते हैं।

कज्जली तृतीया 2026

भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली तृतीया तिथि को कज्जली तृतीया या कजरी तीज के नाम से जाना जाता है। कजरी तीज का व्रत इस बार 31 अगस्त, सोमवार के दिन किया जाएगा।

श्रीगणेश (बहुला) चतुर्थी 2026

भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर बहुला चतुर्थी का व्रत किया जाता है। इस बार बहुला चतुर्थी 31 अगस्त, सोमवार को पड़ रही है। मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत को करना बहुत शुभ फलदायी होता है।

Sawan 2026: आयुष्मान योग और श्रवण नक्षत्र में आज से सावन शुरू, पहली बार व्रत करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।