Bada Mangal 2026: हिंदू कैलेंडर का तीसरा और हनुमान जी का प्रिय महीना शुरू हो चुका है। ये ज्येष्ठ माह है और इसमें आने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। बजरंगबली को समर्पित यह पर्व संकटमोचन की कृपा पाने का विशेष दिन माना जाता है। पैराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान राम की पहली बार अपने परम भक्त हनुमान से मुलाकात हुई थी। कुछ अन्य कथाओं में कहा गया है कि ज्येष्ठ महीने के मंगलवार को ही हनुमान जी को अमरता का वरदान प्राप्त हुआ था।
यही वजह है कि इस महीने में आने वाले सभी मंगलवार शुभ और प्रभावशाली माने जाते हैं। इस दिन हनुमान जी के भक्त सुबह-सुबह मंदिरों में पहुंच कर उनके दर्शन करते हैं, चोला चढ़ाते हैं, हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं और विशेष भोग अर्पित करते हैं। इसके अलावा बहुत से भक्त इस दिन सुंदरकांड का पाठ भी करते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से कई गुना फल की प्राप्ति भी होती है। चलिए जानते हैं कि सुंदरकांड का पाठ करने से क्या फायदा मिलता है और किन नियमों का पालन करना चाहिए।
इस बार बना है 8 बड़े मंगल का दुर्लभ संयोग
इस बार अधिक मास होने के कारण 8 बड़े मंगल का दुर्लभ संयोग बना रहा है। आमतौर पर बड़ा मंगल के शुभ दिन 4-5 ही होते हैं लेकिन इस बार ज्येष्ठ माह में कुल 8 मंगलवार पड़ रहे हैं। इस बार ज्येष्ठ माह 2 मई से 29 जून तक रहेगा। पहला बड़ा मंगल 5 मई को है।
बड़े मंगल पर करें सुंदरकांड का पाठ
बड़े मंगल पर सुंदरकांड पाठ का लाभ
धार्मिक मान्यता के अनुसार, सुंदरकांड का पाठ करने से कई तरह के लाभ मिलते हैं। इससे जीवन में चल रही तमाम तरह की परेशानियों से मुक्ति मिलती है। मान्यता है कि सुंदरकांड का पाठ करने मात्र से ही भगवान राम और हनुमान जी प्रसन्न होते हैं। राम भक्त, रामदूत और भक्तवत्सल श्री हनुमान जी सुंदरकांड के पाठ से शीघ्र ही प्रसन्न होकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
अगर आप 11 दिन 21 दिन 31 दिन और 41 दिन सुंदरकांड का पाठ करते हैं, तो जीवन में कई तरह के शुभ परिणाम मिल सकते हैं। अगर ब्रह्म मुहूर्त में सुंदरकांड का पाठ किया जाए तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है।