Baisakhi 2026 Wishes in Hindi: आज मनाएं बैसाखी त्योहार, इन प्यारे संदेशों से अपनों को भेजें अपना प्यार भरा एहसास

Baisakhi 2026 Wishes in Hindi: भारत में मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है बैसाखी। ये पर्व आज पंजाब और हरियाणा में धूमधाम से मनाया जा रहा है। त्योहार परिवार और मित्रों के शुभकामना संदेशों के बिना पूरा नहीं होता है। यहां हम आपके लिए कुछ चुनिंदा मेसेज दे रहे, जिन्हें आप भी अपनों को भेजें

अपडेटेड Apr 14, 2026 पर 6:00 AM
Story continues below Advertisement
सिख समुदाय के लिए बैसाखी का धार्मिक महत्व भी है।

Baisakhi 2026 Wishes in Hindi: बैसाखी भारत का एक प्रमुख त्योहार है। ये खास दिन देश के उत्तरी प्रांत पंजाब और हरियाणा में बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन को खुशहाली और समृद्धि का भी पर्व माना जाता है। ये दिन रबी की फसल कटने और नई फसल के मौसम की शुरुआत का प्रतीक है। सिख समुदाय के लिए इस दिन का धार्मिक महत्व भी है। वहीं, ये दिन ज्योतिष दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसी दिन सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश करते हैं और नया सौर वर्ष शुरू होता है। इसलिए ये पर्व नई शुरुआतों का प्रतीक है। इस खास दिन पर लोग अपनों को, परिवार और मित्रों को शुभकामना संदेश भेजते हैं। यहां आपके लिए कुछ चुनिंदा संदेश दे रहे हैं, जिन्हें आप भी अपनों को भेज सकते हैं और उन्हें बैसाखी विश कर सकते हैं।

1. सुबह से शाम तक वाहे गुरु की कृपा

ऐसे ही गुजरे हर एक दिन

न कभी हो किसी से गिला-शिकवा

एक पल न गुजरे खुशियों बिन

बैसाखी की शुभकामनाएं


2. खुशियां और आपका जनम-जनम का साथ हो

हर किसी की जुबान पर आपकी ही बात हो

जीवन में कभी कोई मुसीबत आए भी

तो आपके सिर पर वाहे गुरु का हाथ हो

बैसाखी की शुभकामनाएं

3. बैसाखी लेकर आई है खुशियों की सौगात,

अपनो को गले लगाकर इसे बनाओ और भी खास,

मन में न रखो कोई गिला और कोई बैर,

सब मिलकर बांटो प्यार न रहे कोई भी गैर,

बैसाखी की शुभकामनाएं

4. बैसाखी का त्योहार है बहुत खास

सच हो जाए आपका हर सपना, हर आस।

आपकी जिंदगी में न हो कोई भी कमी,

दिल से दुआ है कि आपको मिल जाएं खुशियां सभी।

बैसाखी की शुभकामनाएं

5. सुनहरी फसल की आई बहार,

खुशियों से भर जाए हर परिवार,

ढोल की थाप पर झूमे संसार,

बैसाखी की शुभकामनाएं

6. फसल के इस पर्व पर वाहेगुरु आपको समृद्धि,

स्वास्थ्य और शांति प्रदान करें।

बैसाखी की शुभकामनाएं

7. खुशियां और आपका जन्म-जन्म का साथ हो,

हर किसी की जुबान पर आपकी ही बात हो।

जीवन में कभी कोई मुसीबत आए भी तो,

आपके सिर पर वाहेगुरु का हाथ हो।

बैसाखी की शुभकामनाएं

8. बैसाखी आई, साथ में ढेर सारी खुशियां लाई।

भंगड़ा पाओ, खुशी मनाओ, लख-लख बधाइयां!

बैसाखी की शुभकामनाएं

9. नई फसल की खुशहाली,

गुरु की कृपा और अपनों का प्यार,

मुबारक हो आपको बैसाखी का यह प्यारा त्योहार!

बैसाखी की शुभकामनाएं

10. चारों तरफ नई फसल की बहार है

देखो आया बैसाखी का पावन त्योहार

भंगड़ा, गिद्दा पाओ

खुश होकर इस दिन का जश्न मनाओ।

बैसाखी की शुभकामनाएं

11. नए दौर, नए युग की शुरुआत

सत्यता, कर्तव्यता हो सदा साथ

बैसाखी का यह सुंदर पर्व

सदैव याद दिलाता है मानवता का पाठ !

बैसाखी की शुभकामनाएं

12. फूलों की महक, गेहूं की बलियान

तितलियों की रंगत, अपनों का प्यार

आप भी को दिल से मुबारक हो

बैसाखी का पावन त्योहार !

बैसाखी की शुभकामनाएं

13. बल्ले-बल्ले आया बैसाखी का त्योहार

आओ सब मिलकर डालें भंगड़ा यार

अब कटेंगी फसलें हमारी

अब होंगी खुशियां न्यारी हमारी !

बैसाखी की शुभकामनाएं

14. अन्नदाता की खुशहाली और समृद्धि के पर्व

बैसाखी पर आप सभी को अनन्त बधाई!

बैसाखी की शुभकामनाएं

15. नचले गाले हमारे साथ

आया है बैसाखी पर्व खुशियों के साथ!

बैसाखी की शुभकामनाएं

Happy Baisakhi 2026 Hindi Wishes: हर ओर खुशी है छाई, बैसाखी के त्योहार की… कल बैसाखी के त्योहार पर सभी अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।