Barsana Celebrates Lathmar Holi 2026: रंगों का त्योहार होली बस आने ही वाला है। इस साल रंगों का पर्व 4 मार्च को मनाया जाएगा। एक-दूसरे पर रंग डालने, गले मिलकर गिले-शिकवे दूर करने और लजीज पकवानों के साथ पारंपरिक फाग गीतों और नृत्य का ये त्योहार अपनी मस्ती और ठिठोली के लिए भी जाना जाता है। भारत में होली के पर्व के कई रूप देखने को मिलते हैं, खासतौर से कान्हा की धरती के रूप में लोकप्रिय ब्रज में। यहां लड्डूओं से लेकर लट्ठमार होली और रंग और फूलों से होली खेली जाती है।
