Basant Panchami 2026 Bhog: इस बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं ये 5 तरह के भोग, जानें किस दिन मनाया जाएगा बसंत पंचमी का पर्व

Basant Panchami 2026 Bhog: बसंत पंचमी का त्योहार हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा करते हैं। इस दिन मां सरस्वती की पूजा और भोग में पीले रंग की चीजें अर्पित की जाती हैं। आइए जानें इस दिन कौन सी 5 चीजों का भोग अर्पित कर सकते हैं

अपडेटेड Jan 21, 2026 पर 1:36 PM
Story continues below Advertisement
इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है और उन्हें पीले फूल और पीले रंग का भोग अर्पित किया जाता है।

Basant Panchami 2026 Bhog: बसंत पंचमी का पर्व हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। यह दिन इतना शुभ होता है कि इसमें कोई शुभ या नया काम बिना मुहूर्त देखे भी किया जा सकता है, जिसे अबूझ मुहूर्त कहते हैं। बसंत पंचमी का पर्व हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ज्ञान, विद्या, बुद्धि और कला की देव सरस्वती इसी दिन प्रकट हुई थीं। इसलिए पूरे देश में ये दिन मां सरस्वती की पूजा को समर्पित माना जाता है। इस दिन मां सरस्वती की विशेष पूजा की जाती है और उन्हें पीले फूल और पीले रंग का भोग अर्पित किया जाता है। माना जाता है कि पीला रंग मां का पसंदीदा रंग है। साथ ही, ये रंग नई शुरुआत, सकारात्मकमा और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। आइए जानें इस साल बसंत पंचमी का त्योहार किस दिन मनाया जाएगा और इस दिन मां को कौन से 5 भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है?

बसंत पंचमी की तारीख

हिंदू त्योहार पारंपरिक रूप से उदया तिथि के आधार पर मनाए जाते हैं। पंचमी तिथि 23 जनवरी को सूर्योदय से पहले शुरू हो रही है, बसंत पंचमी 2026 गुरुवार, 23 जनवरी को मनाई जाएगी।

पंचमी तिथि शुरू : 23 जनवरी, 2026, सुबह 2:28 बजे

पंचमी तिथि समाप्त : 24 जनवरी, 2026, सुबह 1:46 बजे

बसंत पंचमी शुभ पूजा का समय


सरस्वती पूजा मुहूर्त : सुबह 7:13 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक

सरस्वती पूजा में मां को अर्पित करें ये भोग

सूजी का हलवा : बसंत पंचमी के मौके पर सूजी का हलवा एक सरल और स्वादिष्ट प्रसाद है, जिसे बच्चे और बड़े सभी पसंद करते हैं। इसे बनाने के लिए सूजी को देसी घी में हल्का सुनहरा होने तक भूनें। फिर इसमें दूध डालकर चलाते रहें। दूध गाढ़ा होने पर चीनी और केसर मिलाएं। अंत में बादाम, काजू और पिस्ता से सजाकर भोग के लिए परोसें।

बेसन की बर्फी : यह स्वादिष्ट मिठाई बसत पंचमी पर घर में ही तैयार की जा सकती है। इसके लिए बेसन को देसी घी में सुनहरा होने तक भूनें। फिर इसमें चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण को एक थाली में फैलाकर ठंडा होने दें। जब यह पूरी तरह से ठंडा हो जाए तो मनचाहे आकार में काट लें।

राजभोग : राजभोग एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है, जिसे बसंत पंचमी पर आसानी से बनाया जा सकता है। दूध को उबालकर उसमें नींबू का रस डालें और छेना तैयार करें। छेने को अच्छे से गूंधकर छोटे गोले बना लें। इन्हें चीनी की चाशनी में पकाएं और ऊपर से केसर व सूखे मेवों से सजाकर भोग लगाएं।

मूंग दाल का हलवा : बसंत पंचमी पर बनाने के लिए एक पौष्टिक विकल्प है मूंग दाल का हलवा। मूंग दाल का पेस्ट बनाकर उसे घी में सुनहरा होने तक भूनें। फिर इसमें चीनी और सूखे मेवे मिलाकर गाढ़ा होने तक पकाएं। यह हलवा स्वाद के साथ-साथ प्रोटीन से भरपूर होता है।

केसर भात : बसंत पंचमी के मौके पर पीले रंग की मिठाइयों में केसर भात एक बेहतरीन और शुभ विकल्प माना जाता है। इसे बनाना भी काफी आसान है। सबसे पहले चावल को अच्छे से धोकर कुकर में डालें। इसके बाद इसमें दूध, चीनी और खुशबूदार केसर मिलाएं। अब कुकर का ढक्कन बंद कर 2 से 3 सीटी लगाएं। जब कुकर ठंडा हो जाए और चावल अच्छी तरह पक जाए तो ऊपर से काजू, बादाम और किशमिश जैसे सूखे मेवे डालकर सजाएं।

Basant Panchami 2026 Upay: करियर में तरक्की और उड़ान के लिए बसंत पंचमी के दिन इन जगहों पर जरूर जलाएं दीपक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।