Get App

Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर क्यों पहनते हैं पीले रंग के कपड़े और क्या है इसका महत्व? जानें सरस्वती पूजा से इसका संबंध

Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी का पर्व स्वर, ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है। हमारे देश में ये पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन पीले रंग का विशेष महत्व है। आइए जानें इस दिन पीले रंग के कपड़े क्यों पहनते हैं और सरस्वती पूजा से इसका क्या संबंध है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2026 पर 9:47 PM
Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर क्यों पहनते हैं पीले रंग के कपड़े और क्या है इसका महत्व? जानें सरस्वती पूजा से इसका संबंध
इस साल बसंत पंचमी का त्योहार 23 जनवरी, 2026 को मनाया जाएगा।

Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी का पर्व बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है और पूरे भारत में ज्ञान, बुद्धि, संगीत और कला की देवी, मां सरस्वती को समर्पित है। ये त्योहार हर साल माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी के दिन मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मां सरस्वति इसी दिन प्रकट हुई थीं। इसलिए बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा करने की परंपरा है। ये दिन कला, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ कई प्रमुख सांस्कृतिक आयोजन भी किए जाते हैं। इस साल बसंत पंचमी का त्योहार 23 जनवरी, 2026 को मनाया जाएगा। इस त्योहार की एक और बहुत बड़ी खासियत है पीला रंग। इस दिन लोग पीले रंग के कपड़े पहनते हैं, पीले रंग की मिठाई और अन्य खाने की चीजें मां सरस्वती को अर्पित करते हैं। सजावट और सरस्वती पूजा की रस्मों में भी ये रंग छाया रहता है।

बसंत पंचमी तारीख और समय

बसंत पंचमी : शुक्रवार, 23 जनवरी, 2026

पंचमी तिथि शुरू : 23 जनवरी, 2026 को मध्यरात्रि 02:28 बजे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें