Basant Panchami Pooja 2026: बसंत पंचमी को श्री पंचमी, मदनोत्सव, ऋषिपंचमी और सरस्वती पूजा भी कहा जाता है। कई पौराणिक शास्त्रों में उल्लेख मिलता है कि ब्रह्म देव ने माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मां सरस्वती को प्रकट किया था। इसलिए ये दिन ज्ञान, कला और संस्कृति के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी बहुत महत्व रखता है और मां सरस्वती की पूजा की जाती है। इस बार बसंत पंचमी का पर्व शुक्रवार के दिन पड़ रहा है, जो कि मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। ऐसे में इस साल की बसंत पंचमी बेहद खास होने वाली है। आज जानिए कि कल के दिन किन मंत्रों के जाप से मां सरस्वती की कृपा भक्तों को प्राप्त होगी और पूजा में कौन सी चीजें शामिल करना बहुत जरूरी है?
