Basoda 2026: होली का त्योहार चैत्र मास के पहले दिन मनाया जाने वाला पहला और प्रमुख त्योहार है। इसके बाद आता है बासोड़ा, जिसे शीतला अष्टमी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। ये पर्व चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन आरोग्य और स्वच्छता की देवी माता शीतला का व्रत और पूजा की जाती है। इस व्रत का एक और सबसे अहम पहलू ये है इस दिन चूल्हा नहीं जलाते हैं और लोग प्रसाद के रूप में बासी खाना खाते हैं। आइए जानें माता शीतला के व्रत से जुड़ी ये परंपरा क्या है और इस साल शीतला अष्टमी का व्रत किस दिन मनाया जाएगा? साथ ही जानें इस व्रत की विधि और महत्व।
