Bhadli Navami 2026: हिंदू धर्म में साल की कुछ ऐसी खास तिथियां होती हैं, जब कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य करने के लिए मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती है। इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है और पूरा दिश शुभ समय माना जाता है। ऐसी ही एक तिथि है भड़ली नवमी की। यह आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आती है और इसे भड़रिया नवमी के नाम से भी जाना जाता है। इस तिथि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। दरअसल, इस तिथि को आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का नवमी पूजन किया जाता है। साथ ही, यह दिन सृष्टि के पालनहार श्री हरि विष्णु के योग निद्रा में जाने से ठीक पहले आती है।
