Bhai Dooj 2025 Katha: भाई दूज का त्योहार हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इसमें बहन अपने भाई की सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती है। अपने भाई को तिलक लगाती हैं और उनकी आरती करती हैं। इस त्योहार में उनके रिश्ते की मिठास और सुरक्षा का वादा शामिल होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, भैया दूज हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार आज 23 अक्टूबर, गुरुवार के दिन मनाया जा रहा है। इस दिन भाई अपनी बहनों के घर जाते हैं और उनके हाथ का बना भोजन करते हैं। माना जाता है कि इस दिन जो भाई अपनी बहन के घर जाकर खाना खाते हैं, उन्हें मृत्यु के देवता यमराज की कृपा प्राप्त होती है और अकाल मृत्यु का डर खत्म हो जाता है। इस दिन कही जाने वाली कथा का भी विशेष महत्व है। यह पौराणिक कथा आज के दिन सुनने से भाई और बहन को पुण्य फल प्राप्त होता है। आइए जानें क्या है ये पौराणिक कथा
