Bhaum Pradosh Vrat April 2026 Date: वैशाख माह का अंतिम प्रदोष व्रत भौम प्रदोष व्रत होगा। हिंदू माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। अप्रैल में अब वैशाख माह का दूसरा और अंतिम प्रदोष व्रत किया जाएगा। इस व्रत का नाम उस दिन से तय होता है, जिस दिन यह तिथि पड़ती है। जैसे सौमवार को त्रयोदशी तिथि पड़ने पर सोम प्रदोष व्रत किया जाता है। उसी तरह मंगलवार को त्रयोदशी तिथि पड़ने पर भौम प्रदोष व्रत करते हैं। इसमें प्रदोष काल यानी सूर्योदय के बाद दो घंट पूजा के लिए विशेष माने जाते हैं। इस साल वैशाख माह का अंतिम प्रदोष व्रत मंगलवार को किया जाएगा, इसलिए इसका नाम भौम प्रदोष व्रत होगा। इस दिन कई बड़े और महत्वपूर्ण योग भी बन रहे हैं। माना जाता है कि त्रयोदशी तिथि पर श्रद्धा और विधि-विधान से प्रदोष व्रत करने पर बहुत से ग्रह दोष दूर होते हैं।
