Braj Holi 2026: पूरी दुनिया में कान्हा की धरती के नाम से विख्यात ब्रज मंडल में आज से होली की शुरुआत हो रही है। आज ही वो शुभ दिन है जब बरसाने से भगवान श्री कृष्ण को होली खेलने के लिए नंदगांव आमंत्रण जाता है। इसी दौरान वहां लड्डुओं की होली खेली जाती है और होली के पर्व की औपचारि शुरुआत हो जाती है। आज से लेकर रंगों वाली होली तक पूरे ब्रज में लड्डूमार, लट्ठमार होली से लेकर फूलों की होली खेली जाती है। ब्रज की होली की परंपराएं पूरी दुनिया में मश्हूर हैं। फाल्गुन के महीने में दुनियाभर से कृष्ण भक्त और पर्यटक ब्रज की होली देखने और खेलने के लिए आते हैं। आइए जानें इस साल मथुरा, वृंदावन, नंदगांव और बरसाना में कब, कौन सी होली होगी? यहां पूरा कैलेंडर समय और स्थान के साथ दिया जा रहा है।
ब्रज होली 2026 का पूरा कैलेंडर
ब्रज होली 2026 तारीखें इवेंट जगह
3 मार्च, 2026: होलिका दहन
4 मार्च, 2026: रंगवाली होली (धुलंडी)
श्री द्वारकाधीश मंदिर और श्री कृष्ण जन्मभूमि जैसे मंदिरों में इस दौरान पारंपरिक भजन और समारोह के साथ भक्ति समारोह होते हैं।
वृंदावन: मंदिर के हिसाब से समय और कार्यक्रम
27 फरवरी, 2026: फूलों वाली होली और रंगभरी एकादशी
इस दिन वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में फूलों की होली होती हे। मंदिर दर्शन और खास सेवाओं के लिए जल्दी खुलते हैं। इस होली में भक्तों पर फूल बरसाए जाते हैं। फूलों की होली वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में सबसे अच्छी लगती है।
बरसाना लट्ठमार होली 2026: तारीख और कार्यक्रम
25 फरवरी, 2026: बरसाना लट्ठमार होली
माना जाता है कि भगवान कृष्ण इस दिन राधा रानी के गांव आए थे और उन्हें और उनकी सहेलियों को छेड़ा था। इससे नाराज होकर बरसाना की औरतों ने उन्हें भगा दिया। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नंदगांव के आदमी हर साल बरसाना आते हैं, और वहां की औरतें आदमियों पर लाठियां फेंकती हैं। कोई पुरुष अगर औरतों की पकड़ में आ जाता है, तो फिर आदमियों को औरतों के कपड़े पहनाकर सबके सामने नचाती हैं।
नंदगांव होली 2026: जानें पूरा कार्यक्रम
26 फरवरी, 2026: नंदगांव की होली
इस होली सेलिब्रेशन में, बरसाना के लोग फाग गाते और नाचते हुए होली मनाते हैं। यह बरसाना से थोड़ा शांत होता है, फिर भी रंगों, गानों और मिली-जुली परंपराओं से भरा रहता है।