Chaiti Chhath 2026 Date: छठ पूजा को हिंदू धर्म में महापर्व का दर्जा दिया जाता है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में सूर्य देव और छठी माता की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इनके आशीर्वाद से बच्चों की सेहत अच्छी रहती है और परिवार में शांति और उन्नति होती है। हिंदू कैलेंडर में ये पर्व दो बार मनाया जाता है, एक बार कार्तिक शुक्ल पक्ष में और चैत्र के शुक्ल पक्ष में। कार्तिक छठ की तरह चैती छठ में भी नहाय-खा, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य दिया जाता है। आइए जानें इस साल चैती छठ पर्व किस दिन मनाया जाएगा, इसकी तारीख और समय क्या है?
