चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का एक पवित्र और विशेष पर्व है, जिसे मां दुर्गा की उपासना के लिए पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। यह पर्व हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलता है। इन नौ दिनों में भक्तजन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। चैत्र नवरात्रि सिर्फ आध्यात्मिक महत्व ही नहीं रखती, बल्कि यह जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाने और वास्तु दोषों को दूर करने के लिए भी अत्यंत प्रभावी मानी जाती है।
