Chaitra Navratri 2026: कल से शुरू हो रहे हैं मां दुर्गा की आराधना के दिन, नवरात्रि में इन 5 चीजों के गुप्ता दान से मिलेगा मां का आशीर्वाद

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि का पर्व कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहा है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा और उपासना की जाएगी। इन दिनों में यहां बताई जा रही है 5 चीजों का गुप्त दान करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों के सभी दु:ख हर लेती हैं। आइए जानें इनके बारे में

अपडेटेड Mar 18, 2026 पर 5:13 PM
Story continues below Advertisement
नवरात्रि में सही समय और सही चीज का किया गया गुप्त दान कई गुना बढ़कर वापस प्राप्त होता है।

Chaitra Navratri 2026: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का पर्व आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। हिंदू वर्ष का पहला प्रमुख धार्मिक पर्व होने की वजह से इसका विशेष महत्व होता है। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस साल ये पर्व कल यानी गुरुवार, 19 मार्च, 2026 से शुरू हो रहा है। इसी दिन से हिंदू नववर्ष भी प्रारंभ होता है, इसलिए इस पर्व का महत्व और भी बढ़ जाता है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। बहुत से भक्त पूरे नवरात्रि यानी नौ दिनों का उपवास करते हैं। इस दौरान वे फालाहार या सात्विक भोजन करते हैं। जो भक्त पूरे नौ दिन उपवास नहीं कर पाते, वे प्रतिपदा और अष्टमी के दिन व्रत करते हैं। इस अवधि में पूरे मन से मां दुर्गा की पूजा करने से उनका आशीर्वाद मिलता है और जीवन से नकारात्मकता दूर हो जाती है। मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान सही समय और सही चीज का किया गया गुप्त दान कई गुना बढ़कर वापस प्राप्त होता है, तो आइए जानते हैं कि नवरात्रि में किन चीजों का गुप्त दान करना चाहिए ?

नवरात्रि में इन चीजों का करें दान

कन्याओं को दान करें पढ़ाई से जुड़ी चीजें : नवरात्रि में कन्याओं को भोजन के साथ-साथ कॉपी, पेन, किताबें या शिक्षा से जुड़ी अन्य सामग्री दान करना चाहिए। छोटी कन्याएं मां दुर्गा का रूप मानी जाती हैं। उन्हें शिक्षा की सामग्री दान करने से माता प्रसन्न होती हैं।

सुहाग का सामान : नवरात्रि के दौरान किसी सुहागिन महिला को लाल चुनरी, लाल साड़ी या सुहाग की सामग्री का दान करें। माता दुर्गा को लाल रंग अति प्रिय है। नवरात्रि में इन चीजों का दान बहुत शुभ होता है। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति रहती है।

अन्न और सफेद मिठाई : नवरात्रि के किसी भी दिन चावल, आटा, चीनी या किसी सफेद मिठाई का दान करें। ऐसा करने से घर की दरिद्रता हमेशा के लिए दूर हो जाती है।

फलों का : नवरात्रि के दौरान फलों का विशेषकर केले का दान करें। इससे घर में बरकत आती है। आर्थिक संकट दूर होता है और खुशहाली आती है।


डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Chaitra Amavasya 2026: 18 या 19 कब है चैत्र अमावस्या? जानें किस दिन करेंगे पितरों की शांति के लिए तर्पण

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।