Chaitra Amavasya 2026: हिंदू धर्म में चैत्र अमावस्या को अत्यंत पवित्र और शक्तिशाली माना जाता है। यूं तो ये तिथि पितरों की आत्मा की शांति और तर्पण के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है, लेकिन इसमें चैत्र अमावस्या का विशेष महत्व है। इस दिन पितरों की शांति के लिए दान और तर्पण करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद मिलता है। इस साल चैत्र अमावस्या पर दर्श अमावस्या का दुर्लभ संयोग बन रहा है। अमावस्या तिथि पर जब चंद्रमा पूरी तरह से अदृश्य हो जाते हैं तो उसे दर्श अमावस्या कहा जाता है। कहते हैं इस अमावस्या पर पितरों का तर्पण या श्राद्ध करने से जीवन में सुख-शांति आती है। लेकिन इस साल चैत्र अमावस्या की तिथि को लेकर लोगों भ्रम है, क्योंकि ये तिथि दो दिन पड़ रही है। आइए जानें चैत्र अमावस्या में स्नान-दान और तर्पण किस दिन होगा?
