Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि का समय मां दुर्गा के नौ दिव्य रूपों की आराधना का होता है। हिंदू वर्ष में चार नवरात्रि पर्व आते हैं, जिसमें चैत्र नवरात्रि पहली नवरात्रि होती है। इसकी शुरुआत चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होती है और इसी दिन से हिंदू वर्ष का नया संवत भी शुरू होता है। भक्त इस समय को बहुत शुभ और पवित्र मानते हैं और इस दिन से कई नए काम की शुरुआत करते हैं। इन नौ दिनों में भक्त माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं और मां से सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। इस दौरान व्रत और हवन आदि का भी आयोजन करते हैं। लेकिन बहुत से भक्तों के मन में ये सवाल भी उठता है कि चैत्र नवरात्रि के इन नौ दिनों में मुंडन, शादी या गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य कर सकते हैं या नहीं? तो चलिए जानते हैं कि इस मामले में क्या नियम हैं ?
