Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि को हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। इसमें मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाती है और उनसे सुख-समृद्धि के साथ-साथ खुशहाली की कामना की जाती है। इस साल चैत्र नवरात्रि कुछ खास ज्योतिषीय संयोगों में शुरू होगी, क्योंकि चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि अमावस्या के साथ है, इसलिए पहली तिथि छोटी है। इसके बावजूद, नवरात्रि पूरे नौ दिनों तक मनाई जाएगी। प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को सूर्योदय के बाद शुरू होगी और 20 मार्च को सूर्योदय से पहले खत्म होगी। शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के लिए घटस्थापना आदर्श रूप से उस दिन की जानी चाहिए जब प्रतिपदा तिथि हो। इसलिए इस साल 19 मार्च को अमावस्या तिथि में नवरात्रि की घटस्थापना का मुहूर्त बन रहा है।
