Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि हर साल हिंदू माह चैत्र की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू हो कर नवमी तिथि पर समाप्त होती है। चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा को हिंदू नर्ववष का पहला दिन भी माना जाता है। इस दिन को देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग तरह से मनाया जाता है। कहीं इसे उगादी कहते हैं, तो कहीं गुडी पाड़वा।
पूरे देश में इस दिन को खूब धूमधाम और आस्था के साथ मनाया जाता है। चैत्र नवरात्रि हिंदू वर्ष में आने वाले चार नवरात्रि में से एक है, जो गर्मियों का मौसम शुरू होने से ठीक पहले आती है। इसमें मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा की जाती है। बहुत से भक्त इस नवरात्रि में भी कई कठिन नियमों का करते हैं और पूरे नौ दिन अपनी क्षमतानुसार व्रत और पूजन करते हैं। आइए जानें इस साल चैत्र नवरात्रि कब से शुरू हो रही है और कलश स्थापना का मुहूर्त और सामग्री क्या होगी ?
चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व 19 मार्च 2026 से शुरू होगा और इसका समापन 27 मार्च को होगा। इस बार पूरे नौ नवरात्र रहेंगे। यानी इस साल नवरात्र घट नहीं रहे हैं।
कलश स्थापना शुभ मुहूर्त 2026
चैत्र नवरात्रि कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 19 मार्च 2026 की सुबह 06:52 से 07:43 बजे तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त में भी कलश स्थापना कर जा सकती है, जो दोपहर 12:05 से 12:53 बजे तक रहेगा।
घटस्थापना के लिए प्रमुख सामग्री