Chaitra Navratri 2026 Upay: पैसों की तंगी से हैं परेशान, तो नवरात्रि में ये उपाय करने से दूर हो जाएगी गरीबी

Chaitra Navratri 2026 Upay: माना जाता है कि चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना करने से भक्तों की सारी मुश्किलें दूर हो जाती हैं। नौ दिनों की इस अवधि में कुछ उपाय करने से पैसों की तंगी दूर हो जाती है और मां दुर्गा के आशीर्वाद से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। आइए जानें क्या है ये उपाय

अपडेटेड Mar 21, 2026 पर 6:14 PM
इस दौरान कर्ज और आर्थिक तंगी से मुक्त होने के लिए लोग कुछ उपाय भी करते हैं।

Chaitra Navratri 2026 Upay: नवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म में बहुत आस्था और विश्वास के साथ मनाया जाता है। माना जाता है कि नवरात्रि में जगत जननि मां दुर्गा का आगमन नई शुरुआत का प्रतीक होता है। मां के आने से नकारात्मकता छू मंतर हो जाती है और हर तरफ सुख-समृद्धि और खुशहाली का माहौल होता है। नौ दिनों तक मनाए जाने वाले नवरात्रि पर्व में भक्त नियम और संयम से मां की आराधना करते हैं। पूजा, भजन-कीर्तन और व्रत कर भक्त मां दुर्गा से मनाकामना पूरी होने के लिए आशीर्वाद मांगते हैं। इस दौरान कर्ज और आर्थिक तंगी से मुक्त होने के लिए लोग कुछ उपाय भी करते हैं। आइए जानें क्या हैं ये उपाय

पैसों की तंगी दूर करने के लिए नवरात्रि में करें ये उपाय

अगर आप भी बढ़ते कर्ज से परेशान हैं, तो नवरात्रि में कुछ विशेष विधि से पूजन व अर्चन कर आर्थिक मुश्किलों से छुटकारा पा सकते हैं। विंध्यधाम के विद्वान आचार्य पं. अनुपम महाराज ने लोकल 18 को कर्ज से मुक्ति को लेकर उपाय बताए हैं। उन्होंने बताया कि कर्ज मुक्ति के लिए मां को कुमकुम व गुड़हल का फूल, घी सहित अन्य सामान चढ़ाएं। विशेष पूजन करें, इससे मातारानी की कृपा बरसती है और समस्याएं दूर होती है।

पं. अनुपम महाराज ने बताया कि अगर आप कर्ज से बहुत परेशान हैं। कमाई नहीं हो रही है तो कुछ ऐसे उपाय हैं, जिसे करके कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं। नवरात्रि में स्नान से पहले अपने जल में हल्की सी हल्दी मिला कर स्नान करें। स्नान के बाद मां का पूजन करें। मां के पूजन में कुमकुम का इस्तेमाल जरूर करें। चंदन को घिसकर मां के चरणों में और श्रीयंत्र में जरूर लगाएं। मां को गुड़हल का फूल प्रिय है। उनके पूजन में गुड़हल का फूल अवश्य चढ़ाएं। मां दुर्गा को रस भी चढ़ाएं। मां के चरणों को और श्रीयंत्र को धो लें। तत्पश्चात पूजन शुरू करें।

16 मंत्रों से दें आहूति

पं. अनुपम महाराज ने बताया कि मां का षडोच्चार विधि से पूजन करें। मां के श्रीसूत यंत्र का जाप करें। गुग्गुल, घी, मधु सहित आदि से 16 मंत्रों से आहुति दें। साथ में, अष्टमी की रात्रि में विशेष पूजन करें और मां दुर्गा को 56 भोग लगाएं। 16 श्रृंगार व साड़ी के साथ ही एक पान के पत्ता पर नारियल, फूल व लौंग के साथ दही का भोग लगाएं। इससे आपकी निर्धनता दूर होगी। मां के आशीर्वाद से घर में सुख-समृद्धि का वास होगा और परिवार में सम्पन्नता आएगी।


  Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि में जलाते हैं अखंड ज्योति, जो जान लीजिए ये जरूरी बात

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।