Chaitra Navratri 2026 Vastu Upay: शुरू होने वाली है चैत्र नवरात्रि, मां के आगमन से पहले घर को कर लें साफ और बाहर कर दें ये 5 चीजें

Chaitra Navratri 2026 Vastu Upay: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से होने जा रही है। इससे पहले घर की साफ-सफाई करना बहुत जरूरी है। इसलिए नवरात्रि प्रारंभ होने से पहले यहां बताया जा रहा वास्तु उपाय जरूर कर लें और घर से इन 5 चीजों को बाहर कर दें। इससे मां दुर्गा प्रसन्न होंगी

अपडेटेड Mar 16, 2026 पर 3:55 PM
Story continues below Advertisement
चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि से हिंदू नर्ववर्ष की भी शुरुआत मानी जाती है।

Chaitra Navratri 2026 Vastu Upay: चैत्र नवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होने वाला ये पर्व नौ दिनों का विराट हिंदू अनुष्ठान होता है जिसमें शक्ति के उपासक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं। बहुत से भक्त इन नौ दिनों में यथाशक्ति उपवास भी करते हैं। चैत्र नवरात्रि का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है, क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी माह में भगवान श्री राम का जन्मोत्सव यानी राम नवमी मनाया जाता है।

चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि से हिंदू नर्ववर्ष की भी शुरुआत मानी जाती है। इस दिन से नया संवत्सर प्रारंभ होता है और हिंदू धर्म के सभी प्रमुख व्रत और त्योहार इसी के अनुसार मनाए जाते हैं। वास्तु अनुसार, चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा का स्वागत करने से पहले घर से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने वाली चीजों को बाहर कर देना चाहिए। आइए जानें कौन सी हैं ये चीजें, जिन्हें नवरात्रि शुरू होने से पहले घर से बाहर कर जरूरी है ?

बंद या खराब घड़ियां : घर में बंद पड़ी घड़ी को वास्तु में अच्छा नहीं माना जाता है। यह जीवन में रुकावट और ठहराव का संकेत माना जाता है। नवरात्रि से पहले ऐसी घड़ियों को ठीक करा लें या घर से हटा दें।

सूखे या मुरझाए पौधे : घर में सूखे या मुरझाए पौधे भी नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं। नवरात्रि शुरू होने से पहले उन्हें भी हटा देना चाहिए। उनकी जगह नए और हरे-भरे पौधे लगाना बेहतर माना जाता है।

टूटी-फूटी मूर्तियां : अगर घर के मंदिर में देवी-देवताओं की टूटी हुई मूर्तियां या फटी हुई तस्वीरें रखी हैं तो उन्हें हटा देना चाहिए। इन्हें मंदिर में रखना शुभ नहीं माना जाता है। इन्हें किसी पवित्र नदी में प्रवाहित करना या मंदिर में दान करना बेहतर माना जाता है।

बेकार और कबाड़ का सामान : घर में जमा बेकार सामान या कबाड़ नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकता है। नवरात्रि से पहले घर को व्यवस्थित करना और ऐसे सामान को निकाल देना शुभ माना जाता है।


टूटे बर्तन और खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान : रसोई में टूटे बर्तन या बेकार इलेक्ट्रॉनिक सामान रखना भी अशुभ माना जाता है। नवरात्र से पहले इन्हें घर से बाहर कर देना चाहिए, ताकि घर में सफाई और सकारात्मकता बनी रहे।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Som Pradosh Vrat 2026: आज है साल का पहला सोम प्रदोष व्रत, तीन शुभ योगों के संयोग में इस शुभ मूर्हूत में करें शिव आराधना

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।