Chaitra Navratri Vastu Upay: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इसमें मां दुर्गा की पूजा और व्रत किया जाता है। इन नौ दिनों में बहुत से भक्त विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा करें और पूरे नौ दिनों तक व्रत करेंगे। हालांकि, जो भक्त पूरे नौ दिन व्रत नहीं कर पाते हैं, वे पहली और आखिरी नवरात्रि को उपवास करते हैं। बहुत से भक्त नवरात्रि में मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए कई तरह के वास्तु उपाय भी करते हैं। माना जाता है कि मां दुर्गा जीवन में सुख-समृद्धि प्रदान करती हैं और नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के साथ ही मुश्किलों को भी दूर करती हैं। इस साल चैत्र नवरात्रि का पर्व 19 मार्च से शुरू होने जा रहा है। नवरात्रि के पहले दिन मुख्य द्वार पर कुछ वास्तु उपाय करने से जीवन से नकारात्मकता दूर होती है और खुशियां दस्तक देती हैं। आइए जानें इन वास्तु उपायों के बारे में
