Chandra Grahan 2026 Date: होली से पहले की शाम को इस दिन लाल होगा चांद, शनि की राशि में चंद्रमा को लगेगा ग्रहण

Chandra Grahan 2026 Date: ग्रहण को धार्मिक रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण होली से एक दिन पहले लग रहा है। इसे भारत में भी देखा जा सकेगा। आइए जानें साल का पहला चंद्र ग्रहण किस दिन और किस राशि में लगेगा? इसका समय और सूतक काल क्या है

अपडेटेड Feb 10, 2026 पर 2:37 PM
Story continues below Advertisement
साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को लगने वाला है।

Chandra Grahan 2026 Date: ग्रहण की खगोलविदों के लिए जितनी अहमियत है, धार्मिक तौर से भी इसका उतना ही महत्व है। हिंदू धर्म में ग्रहण को अशुभ समय माना जाता है और इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और पूजा-पाठ पर भी रोक रहती है। इस अवधि में खाने-पीने से लेकर भोजन बनाने तक पर भी पाबंदी रहती है। इस साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण होली ये एक दिन पहले लगेगा, जब चंद्रमा का रंग लाल हो जाएगा। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, ये ग्रहण शनि की राशि कुंभ में लगेगा। ये एक खंडग्रास यानी आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत में सिर्फ समापन होने के करीब नजर आएगा। आइए जानें इस ग्रहण का समय, सूतक काल और सही तारीख।

चंद्र ग्रहण की तिथि और समय 2026

सूर्य और चंद्रमा के बीच जब पृथ्वी आ जाती है तब चंद्र ग्रहण लगता है। पंचांग के अनुसार, साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को लगने वाला है। यह ग्रहण शाम 6 बजकर 27 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। इस ग्रहण को भारत में देखा जा सकेगा, इसलिए धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसका सूतक काल भी मान्य रहेगा। यह ग्रहण भारत के अलावा यूरोप, एशिया, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के कई हिस्सों में देखा जाएगा

चंद्र ग्रहण पर सूतक काल

सूतक काल 3 मार्च को सुबह 9 बजकर 39 मिनट से शुरू हो जाएगा। ध्यान रखें कि सूतक काल के दौरान किसी भी शुभ कार्य, पूजा-पाठ, हवन या नए कार्य की शुरुआत करना वर्जित होता है।

चंद्र ग्रहण के अन्य जरूरी नियम


  • चंद्र ग्रहण और सूतक काल के समय खाना नहीं खाना चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण के समय चाकू, सुई, कैची जैसी नुकीली वस्तुओं का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
  • नाखून और बाल काटना भी अशुभ होता है।
  • ग्रहण के दौरान मंदिरों में पूजा-पाठ नहीं किया जाता और घर के मंदिर के कपाट बंद रखे जाते हैं।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।

Mahashivratri 2026 Shubh Muhurat: महाशिवरात्रि पर 300 साल बाद बन रहा है इतना शुभ संयोग, नोट करें सारे शुभ मुहूर्त और व्रत की सही तारीख

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।