Get App

Chhath Puja 2025 Vrat Paran Vidhi: 36 घंटे के व्रत का इस तरह किया जाता है पारण, जानें प्रात: अर्घ्य की विधि और महत्व

Chhath Puja 2025 Vrat Paran Vidhi: छठ पूजा के चौथे और अंतिम दिन 36 घंटे के व्रत का पारण किया जाता है। इतने लंबे व्रत का पारण करते समय कुछ बातों का ध्यान देना चाहिए। आज सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पूजा और व्रत दोनों संपन्न हो जाएंगे। जानें व्रत पारण का नियम और विधि

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 28, 2025 पर 7:30 AM
Chhath Puja 2025 Vrat Paran Vidhi: 36 घंटे के व्रत का इस तरह किया जाता है पारण, जानें प्रात: अर्घ्य की विधि और महत्व
व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य दें के बाद किसी भी समय व्रत का पारण कर सकते हैं।

Chhath Puja 2025 Vrat Paran Vidhi: छठ पूजा का चौथा और अंतिम दिन आज यानी मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025 को है। आज भगवान सूर्य को प्रात: अर्घ्य देने के साथ ही चार दिनों की छठ पूजा संपन्न हो जाएगी। इसके साथ ही, छठ व्रतियों का 36 घंटे का लंबा व्रत भी समाप्त हो जाएगा। छठ के व्रत को हिंदू धर्म के सबसे कठिन उपवास में से एक माना जाता है। इसमें व्रति छठ पर्व के दूसरे दिन खरना का महाप्रसाद ग्रहण करने के बाद से निर्जला उपवास शुरू करते हैं, जिसका समापन चौथे दिन भगवान भास्कर को प्रात: अर्घ्य देने के बाद होता है। खरना के दिन भी व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखतें और सूर्यास्त के बाद एक समय बिना नमक का भोजन करते हैं। इसके बाद से अगले चरण का उनका निर्जला व्रत शुरू हो जाता है। आइए जानें इस व्रत के पारण की विधि और नियम। साथ ही जानें प्रात: अर्घ्य की विधि और महत्व

छठ पूजा का चौथा और अंतिम दिन – 28 अक्टूबर दिन मंगलवार

उषा अर्घ्य का समय- सुबह 6:30 बजे (दिल्ली में समयानुसार)

प्रात: अर्घ्य विधि

  • चौथे दिन भोर से पहले घाट पर पहुंचें।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें