Chhath Puja Kharna Vidhi: चार दिनों का महापर्व छठ आज से शुरू हो गया है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को आज नहाय-खाय की विधि की गई। छठ महापर्व के दूसरे दिन यानी पंचमी तिथि को खरना होगा। छठ पूजा का ये सबसे अहम दिन होता है। इस दिन व्रत पूरे दिन निर्जला उपवास करते हैं और एक समय का बिना नमक का भोजन करते हैं। इस दिन का भोजन व्रतियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसके बाद से उनका 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाता है। इसलिए, खरना के दिन उनका भोजन निर्जल व्रत का आधार होता है। खरना के दिन व्रती अगले दिन सूर्य षष्ठी की तैयारी करते हैं। यह छठ पर्व का छठ पूजा के मुख्य दिन होता है और इस दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। आइए जानें खरना की विधि और महत्व
