Credit Cards

Deepawali 2025 Vastu Upay: घर में बना रहेगा मां लक्ष्मी का वास, दिवाली के दिन कर लें ये छोटे-छोटे उपाय

Deepawali 2025 Vastu Upay: दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है, ताकी जीवन में सुख-समृद्धि में वृद्धि हो और सम्पन्नता बनी रहे। इस दिन कुछ उपाय करने से पूरे साल मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। मां लक्ष्मी को घर में बुलाने के लिए किए जाने वाले उपायों के बारे में आइए और जानें

अपडेटेड Oct 04, 2025 पर 12:02 PM
Story continues below Advertisement
घर-परिवार पर मां लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहे, इसके लिए दिवाली के दिन विशेष रूप से वास्तु से जुड़े कई उपाय भी किए जाते हैं।

Deepawali 2025 Vastu Upay: दिवाली का त्योहार आने वाला है। ये हिंदू धर्म के प्रमुख और बड़े त्योहारों में से एक माना जाता है। ये त्योहार हर साल कार्तिक माह की अमावस्या को मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। दिवाली के दिन प्रदोष काल में विधि-विधान से पूजा बहुत शुभकारी मानी जाती है। माना जाता है कि इस समय में पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है और धन-वैभव का वास होता है। घर-परिवार पर मां लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहे, इसके लिए दिवाली के दिन विशेष रूप से वास्तु से जुड़े कई उपाय भी किए जाते हैं।

दीपावली का त्योहार भगवान राम और लक्ष्मण के 14 वर्ष वनवास की समाप्ति के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाता है। साथ ही इस दिन माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है। इससे घर में सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है। बहुत से लोग मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए दीपावली के दिन कुछ उपाय करने में विश्वास करते हैं। देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने बताया कि लोग मानते हैं कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास रहता है और कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती। ये छोटे-छोटे काम आपके घर से वास्तु दोष दूर कर सकते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं

20 अक्टूबर को मनाएंगे दिवाली

कार्तिक माह की अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर को सुबह 03.44 बजे शुरू होगी और 21 अक्टूबर को सुबह 05.54 बजे इसका समापन होगा। इसलिए दीपावली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

दीपावली के दिन करें ये वास्तु उपाय

साफ और सुंदर घर में वास करती हैं मां लक्षमी – घर को साफ और सुंदर रखें। गंदा या पुराना और बेकार सामान घर से निकाल दें। इससे वास्तु दोष से छुटकारा मिलेगा।


मुख्य द्वार पर बनाएं मां लक्ष्मी के चरण – दिन में ही घर के मुख्य द्वार पर अंदर प्रवेश करते हुए मां लक्ष्मी के पदचिन्ह जरूर बनाएं। यह बहुत शुभ होता है। इससे मां लक्ष्मी की कृपा घर पर बनी रहती है।

घर में गंगाजल का छिड़काव करें – गंगाजल में रोली, चंदन, कुमकुम मिलाकर पूरे घर में छिड़काव करें। इससे घर पूरी तरह शुद्ध हो जाएगा। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होगी और मां लक्ष्मी का वास घर में होगा।

Dhanteras 2025: धनतेरस से पहले सोना-चांदी और संपत्ति खरीदने के लिए मिलेंगे इतने शुभ मुहूर्त, इनमें खरीदारी होगी शुभ फलदायी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।