Dhanteras 2025: दिवाली का पर्व आने वाला है। इसके लिए लोगों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। पांच दिनों तक चलने वाले दीपावली के त्योहार की शुरुआत धनतेरस के दिन से होती है। धनतेरस को धन त्रयोदशी भी कहा जाता है। ये पर्व कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल 18 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। माना जाता है कि धनतेरस के दिन खरीदारी करना बेहद शुभ होता है, इससे घर में सुख समृद्धि आती है। ऐसी मान्यता है कि इस शुभ दिन पर भगवान धन्वन्तरि की पूजा करने से निरोग रहने का आशीर्वाद मिलता है और साथ ही घर में बरकत आती है।