Dhanteras 2025: धनतेरस का दिन खरीदारी के लिए बहुत शुभ माना जाता है। लोग इस दिन सोना-चांदी, संपत्ति से लेकर बर्तन आदि की खरीदारी करते हैं। माना जाता है कि इस दिन खरीदारी करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों को संपन्नता का आशीर्वाद देती हैं। इस दिन जो भी चीज खरीदते हैं, उसमें 13 गुना वृद्धि होती है। धनतेरस को धनत्रयोदशी भी कहते हैं और इसी त्योहार से दिवली के महापर्व की शुरुआत होती है। इस दिन मां लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर और आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरी की पूजा की जाती है। इस साल धनतेरस का त्योहार शनिवार, 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। आइए जानें इस साल पूजा का शुभ मुहूर्त कितनी देर का है और धनतेरस पर सोना-चांदी या बर्तन क्या खरीदना रहेगा शुभ?