Get App

Dhanteras 2025 Puja Samagri List: कल मां लक्ष्मी, कुबेर और धनवंतरी की पूजा में बहुत जरूरी है ये सामग्री, जानें पूरी लिस्ट

Dhanteras 2025 Puja Samagri List: धनतेरस का त्योहार कल शनिवार, 18 अक्टूबर को पूरे देश में मनाया जाएगा। कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व में माता लक्ष्मी, भगवान धनवंतरी और कुबेर देव की पूजा की जाती है। इस पूजा के लिए जरूरी सामग्री की लिस्ट यहां दी जा रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 17, 2025 पर 9:09 PM
Dhanteras 2025 Puja Samagri List: कल मां लक्ष्मी, कुबेर और धनवंतरी की पूजा में बहुत जरूरी है ये सामग्री, जानें पूरी लिस्ट
धनतेरस की पूजा में कुछ चीजें बेहद जरूरी होती हैं, जिनके बिना ये पूजा अधूरी मानी जाती है।

Dhanteras 2025 Puja Samagri List: धनतेरस का त्योहार संपन्नता और समृद्धि के प्रतीक के रूप में पूरे देश में मनाया जाता है। इस त्योहार से दिवाली के पांच दिनों के पर्व की शुरुआत होती है। इस दिन सोना, चांदी, संपत्ति, बर्तन आदि की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। कहते हैं इस दिन जो चीज खरीदी जाती है उसमें मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से 13 गुना वृद्धि होती है। यह दिन देवताओं के कोषाध्यक्ष कुबेर देव और आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि को समर्पित होता है, इसलिए इस दिन इनका पूजन किया जाता है। इस दिन खरीदारी का जितना महत्व है, उतना ही महत्व शाम की पूजा का भी है। इस पूजा में कुछ चीजें बेहद जरूरी होती हैं, जिनके बिना ये पूजा अधूरी मानी जाती है। आइए जानें धनतेरस की पूजा में क्या-क्या समग्री जरूरी है?

धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर पूजा का सबसे अच्छा समय प्रदोष काल को माना जाता है। इस साल धनतेरस पूजा के दो शुभ मुहूर्त हैं, जिसमें ये विशेष फलदायी होगी। शुभ मुहूर्त की शुरुआत शाम 06:59 बजे से हो रही है और ये रात 08:56 बजे तक है। इस समय में विधिपूर्वक धनतेरस की पूजा करें। वैसे सिंह लग्न में धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त देर रात 01:27 मिनट से तड़के 03:41 बजे तक है।

धनतेरस पूजा सामग्री लिस्ट

  • माता लक्ष्मी, गणेश जी और धनपति कुबेर की मूर्ति या फोटो
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें