Credit Cards

Dhanteras 2025 Upay: धनतेरस पर भूलकर भी ये चीजें न दें उधार, रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी

Dhanteras 2025 Upay: धनतेरस को धन और संपदा में वृद्धि का पर्व माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने और अपने घर-परिवार में उनका स्थायी निवास करने के लिए लोग तरह तरह के उपाय करते हैं। इसके साथ ही ये भी जानना जरूरी है, कि क्या करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं।

अपडेटेड Oct 16, 2025 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement
धनतेरस और दिवाली पर लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं।

Dhanteras 2025 Upay: दिवाली का त्योहार बस कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। धन और संपदा से जुड़ा यह पर्व दिवाली का पहला त्योहार होता है। इस दिन लोग नए गहने, बर्तन, संपत्ति, गाड़ी या अन्य जरूरी समाना की खरीदारी करते हैं। माना जाता है कि इस दिन जो भी चीज खरीदी जाती है, मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से उसमें 13 गुना बढ़ातरी होती है। धनतेरस का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है।

इस साल धनतेरस का त्योहार 18 अक्टूबर के दिन मनाया जाएगा। इस धनतेरस और दिवाली पर लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। सबकी यही कामना होती है कि धन की देवी लक्ष्मी उनके यहां स्थायी निवास करें। इस दिन किए जाने वाले उपायों के साथ-साथ ये भी जानना जरूरी है कि धनतेरस के दिन क्या चीजें करने से मां लक्ष्मी रूठ सकती हैं। आइए जानें इनके बारे में

पैसा : धनतेरस के दिन भूल से भी किसी को पैसा उधार नहीं देना चाहिए। धनतेरस के दिन किसी को पैसे उधार देने पर आप अपने घर की लक्ष्मी को बाहर भेज रहे हैं। यह धन के ठहराव के लिए शुभ नहीं होता है।


नमक : धनतेरस के दिन किसी को कभी नमक उधार नहीं देना चाहिए। ये शुभ नहीं माना जाता। ज्योतिष शास्त्र में नमक का बहुत गहरा महत्व बताया गया है। यह राहु ग्रह का प्रतीक माना गया है और घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार धनतेरस या दिवाली के मौके पर नमक उधार देने से आप अनजाने में अपने घर की सकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक स्थिरता किसी और को सौंप देते हैं।

तेल : तेल का संबंध शनि से होता है, जिसे उधार देने से घर में आर्थिक परेशानियां प्रवेश कर सकती हैं। इसलिए धनतेरस के दिन तेल उधार देना बहुत अशुभ माना जाता है।

सफेद चीजें : धनतेरस के दिन दूध, दही और चीनी जैसी सफेद चीजें भी उधार में नहीं देनी चाहिए। दूध-दही का संबंध चंद्रमा-शुक्र से होता है। ये दोनों ग्रह सुख-समृद्धि का कारक माने जाते हैं और चीनी को खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।

Diwali 2025: दिवाली की सफाई शुरू कर चुके हैं, तो लक्ष्मी का रास्ता रोकने वाली इन 6 चीजों को जरूर कर दें बाहर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।